फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में भोजपुरी गायक पवन सिंह ने किया रोड शो

Fri, 10 May 2019 11:56 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
pawan singh - फोटो : pratapgarh
विज्ञापन
भाजपा प्रत्याशी संगमलाल गुप्ता के समर्थन में शुक्रवार को भोजपुरी गायक और अभिनेता पवन सिंह ने रोड शो किया। शहर में विभिन्न इलाकों का भ्रमण कर भाजपा प्रत्याशी संगमलाल गुप्ता के लिए वोट मांगे। भोजपुरी सिंगर को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी रही। रोड शो के दौरान शहर में जगह-जगह जाम लगा रहा।
विज्ञापन


सुबह करीब 10 बजे भोजपुरी गायक और अभिनेता पवन सिंह हेलीकाप्टर से पुलिस लाइन पहुंचे। यहां भाजपा जिलाध्यक्ष हरिओम मिश्रा व विधायक धीरज ओझा ने उनका स्वागत किया। यहां से वह सीधे भाजपा प्रत्याशी संगमलाल गुप्ता के कार्यालय कटरामेदनीगंज पहुंचे। इसके बाद वाहनों के काफिले के साथ रोड शो के लिए निकले। कटरामेदनीगंज से सीधे वह अंबेडकर चौराहे पर पहुंचे। यहां सिंगर पवन को देखने लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।

लोगों को उत्साह देख पवन ने सभी का अभिवादन किया। यहां से पुलिस लाइन होते हुए काफिला ट्रेजरी चौराहे पर पहुंचा। जहां भाजपा युवा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। चौकघंटाघर, भंगवाचुंगी, बलीपुर होते हुए वह सीधे कार्यालय निकल गए। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष हरिओम मिश्रा, धीरज ओझा, ठाकुर प्रकाश सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन


सिंगर पवन सिंह के रोड शो से शहर में लंबा जाम लगा रहा। सबसे ज्यादा दिक्कत चौक घंटाघर की तरफ हुई। ट्रेजरी चौराहे व राजापाल टंकी चौराहे पर भी जाम लगा। लोग परेशान रहे। बाइक तक निकलने की जगह नहीं थी।

पुलिस लाइन में जब सिंगर पवन का हेलीकाप्टर लैंड उतरा तो उनके स्वागत में कोई भी भाजपा नेता खड़ा नहीं था। करीब 20 मिनट तक वह पुलिस लाइन में अकेले ही खड़े रहे। इसके बाद जिलाध्यक्ष हरिओम मिश्र व विधायक धीरज ओझा उन्हें लेने के लिए पहुंचे। 

भाजपा व जनसत्ता दल का रोड शो हुआ आमने-सामने 
भाजपा के समर्थन में पवन का रोड शो जैसे ही केंद्रीय कार्यालय से निकला कि इस बीच जनसत्ता दल के प्रत्याशी के समर्थन में राजाभैया का रोड शो भी कटरामेदनीगंज पहुंच गया। आमने- सामने दोनों के काफिलों के बीच नारेबाजी भी हुई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें