फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मायावती बेचती हैं टिकट, सरकार बनाने को बेच देंगी ईमान : नसीमुद्दीन

Fri, 10 May 2019 11:52 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
नसीमुद्दीन सिददीकी
विज्ञापन
नगर के इंदिरा चौक पर शुक्रवार को आयोजित कांग्रेस की जनसभा को संबोधित करते करते हुए पूर्व मंत्री व कांग्रेस नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने भाजपा के साथ सपा व बसपा पर जमकर हमला बोला। नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि देश को बांटने वाली ताकतों को शिकस्त देने में कांग्रेस ही सक्षम है। उन्होंने सपा-बसपा गठबंधन पर आरोप लगाया कि जब से दोनों पार्टियां अस्तित्व में आई हैं, इसका सीधा लाभ बीजेपी को हुआ है।
विज्ञापन


एसपी सुप्रीमो मायावती पर आरोप लगाते हुए कहा कि अभी वह करोड़ों में टिकट बेच रही हैं। मौका मिला तो सरकार बनाने में सहयोग के लिए अपना ईमान भी बेच देंगी। वरिष्ठ कांग्रेस नेता व पूर्व सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि यह चुनाव जिले की आन, बान व शान का है। जिले को विकास के रास्ते पर लाने के लिए जनता को कांग्रेस प्रत्याशी राजकुमारी रत्ना सिंह के पक्ष में मतदान करना होगा। पूर्व सांसद बाल कुमार पटेल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में ही पिछड़ों का हक व सम्मान सुरक्षित हो सकेगा। तेलंगाना के पूर्व मंत्री डॉ. शशिधर रेड्डी ने कहा कि कांग्रेस ही इकलौती ऐसी पार्टी है, जो क्षेत्रवाद को बढ़ावा देने की राजनीति नहीं करती।

क्षेत्रीय विधायक आराधना मिश्रा मोना ने कहा कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी को रामपुर खास की जनता भारी बढ़त देकर सांसद बनाने जा रही है। कांग्रेस प्रत्याशी राजकुमारी रत्ना सिंह ने लोगों से अपने पक्ष में वोट करने की अपील की। जनसभा का संचालन मीडिया प्रभारी ज्ञान प्रकाश शुक्ल ने किया। इस मौके पर शिक्षक एमएलसी उमेश द्विवेदी, ब्लाक प्रमुख ददन सिंह, चेयरपर्सन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी, रमाशंकर तिवारी, अंजनी कौशल, एबादुर्रहमान, पप्पू तिवारी, शत्रुघ्न शुक्ल, झल्लर दुबे, छोटेलाल सरोज, जय सिंह, डॉ. वीरेंद्र मिश्र, जय कौशल, बीएन सिंह आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें