शादी का झांंसा देकर प्रेमिका के साथ शारीरिक संबंध बनाने और गर्भपात कराने के आरोप में भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष को पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
बरबसपुर गांव निवासी चंद्रकेश उर्फ चिंटू का प्रेम संबंध करीब एक वर्ष से बाघराय इलाके की रहने वाली युवती के साथ चल रहा था। आरोप है कि चंद्रकेश ने उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। गर्भ ठहरने पर जबरन गर्भपात करा दिया। फिर शादी से इन्कार कर दिया। इसके बाद युवती ने पुलिस को तहरीर दी।
एसओ निकेत भारद्वाज ने बताया कि दुष्कर्म और गर्भपात कराने के आरोप में भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष चंद्रकेश को सकरदहा से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेजा दिया।