मंदिर पर इकट्ठा होकर भजन कीर्तन करने वाले 22 लोगों पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। इन सभी पर धारा 144 का उल्लंघन करने और कोरोना जैसी महामारी को बढ़ावा देने का आरोप है। कोतवाली क्षेत्र के हरीपुर टिकरिया गांव में बुधवार की शाम कुछ लोग भजन कीर्तन कर रहे थे।
विज्ञापन
पुलिस के कहने के बाद भी वह लोग नहीं माने। इस पर हलका इंचार्ज एसआई सुरेंद्र सिंह ने ढिकुही गांव निवासी विनीत कुमार शुक्ल पुत्र विजयसेन शुक्ल, हरीपुर टिकरिया गांव निवासी उदय भान सिंह पुत्र राजपत व 20 अज्ञात के खिलाफ धारा 144 का उल्लंघन करने व कोरोना जैसी बीमारी को बढ़ावा देने का मुकदमा दर्ज कराया है।