450 हिंदू शरणार्थियों के ठहरने की सुविधा
राजस्थान के जोधपुर से आने वाले 450 हिंदू शरणार्थियों के ठहरने का प्रबंध कथा स्थल पर किया गया है। कथा स्थल के समीप तंबू लगाकर उनको ठहरने की सुविधा दी जाएगी। कथा के दौरान हिंदू शरणार्थियों को प्रयागराज के संगम घाट, अयोध्या धाम, काशी विश्वनाथ धाम का दर्शन भी कराया जाएगा।
बाबागंज ब्लॉक सभागार में एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह ने 16 नवंबर को निकलने वाली कलश यात्रा के स्वागत और 17 नवंबर से शुरू होने वाली चार दिवसीय श्रीराम कथा की तैयारियों की समीक्षा की। कलश यात्रा में शामिल होने वाले वाहनों, यात्रा मार्ग और जगह-जगह होने वाले स्वागत की व्यवस्था पर विस्तार से चर्चा कर रणनीति बनाई गई।
अधिक से अधिक लोगों तक रामकथा के आमंत्रण पत्र पहुंचाने की जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं को दी गई। बैठक में बाबागंज विधायक विनोद सरोज, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि कुलदीप पटेल, रामयश सरोज, हितेश प्रताप सिंह , जिला पंचायत सदस्य दिलीप पांडेय, बबलू सिंह आदि मौजूद रहे।
पूर्व मंत्री ने राजा भैया से की मुलाकात
पूर्व राजेंद्र प्रताप उर्फ मोती सिंह ने बुधवार को बेंती कोठी पहुंचकर जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया से बेंती कोठी पहुंचकर मुलाकात की। मुलाकात के दौरान रामकथा को लेकर चर्चा की गई।