फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे हराभरा करने में सूबे में बेल्हा अव्वल

Thu, 10 Jan 2019 12:54 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
विज्ञापन
पौधरोपण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 राष्ट्रीय राजमार्ग को पौधरोपण के जरिए हरा-भरा करने में बेल्हा ने प्रदेश में अव्वल स्थान बनाया है। जिसके लिए 12 जनवरी को नागपुर में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी डीएफओ को सम्मानित करेंगे।
विज्ञापन

लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग पर वर्ष 2017-18 में 14 लाख से अधिक पौधों का रोपण किया गया था।
पौधरोपण के बाद उसे वन विभाग संरक्षित रखने में कामयाब रहा। प्रदेश में हाइवे पर हुए पौधरोपण का भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की ओर से सर्वे कराया गया। सर्वे में यह सामने आया कि लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग पर वन विभाग द्वारा लगाए गए पौधे सुरक्षित हैं।
इससे पर्यावरण को संरक्षित करने में काफी बल मिला है। प्रदेश में पर्यावरण को संरक्षित करने के लिए वन विभाग को प्रथम स्थान हासिल हुआ। डीएफओ बीआर अहिरवार को नागपुर में 12 जनवरी को ग्रीन हाइवे समिति के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें