रेल बजट में घोषित नई ट्रेनों में से एक ट्रेन बेल्हा को मिल गई। यह साप्ताहिक ट्रेन आनंद विहार से मालदा टाउन (13429-30) के लिए चलेगी। मंगलवार को यह आनंदबिहार से रवाना होगी। प्रतापगढ़ होते हुए मालदा टाउन जाएगी। 9 जनवरी से रेगुलर हो जाएगी।
यह गाड़ी रेल बजट में घोषित थी। इसका टाइम टेबल भी आ गया था लेकिन किन्हीं कारणों से इसका संचालन नहीं हो पा रहा था। सोमवार को रेल मंत्रालय ने इसके संचालन को हरी झंडी दे दी। उद्घाटन के तौर पर इसको 6 जनवरी को आनंदबिहार से चलाया जा रहा है। इस तरह हावड़ा व कोलकाता जाने वाले यात्रियों के लिए एक और ट्रेन की सुविधा मिल गई।
आनंदबिहार से मालदा टाउन (13430) जाते समय शुक्रवार को रात एक बजकर पैतालीस मिनट पर बेल्हा पहुंचेगी। पांच मिनट के स्टापेज के बाद रवाना हो जाएगी। मालदा टाउन से आनंदबिहार जाते समय रविवार को सुबह छह बजकर दस मिनट पर बेल्हा पहुंचेगी। पांच मिनट के स्टापेज के बाद रवाना हो जाएगी।