फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएड प्रवेश परीक्षा : 6300 अभ्यर्थियों को मिली सफलता

विज्ञापन
प्रियंका मिश्रा
विज्ञापन
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय ने मंगलवार को बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी किया। परीक्षा में 6300 अभ्यर्थियों ने सफलता पाई है। जबकि 200 अभ्यर्थी असफल रहे।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय की ओर से 31 मई को परीक्षा आयोजित की गई। जिले के 6500 अभ्यर्थियों ने प्रवेश परीक्षा दी थी। प्रवेश परीक्षा परिणाम जारी होने की सूचना पर अभ्यर्थियों के चेहरे खिल उठे। विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अभ्यर्थियों ने परीक्षा परिणाम देखे।
परीक्षा परिणाम छात्राओं का दबदबा कायम रहा। 4500 महिला अभ्यर्थियों ने सफलता अर्जित की। विश्वविद्यालय के परीक्षा कोआर्डिनेटर प्रो. प्रेम सिंह ने बताया कि परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई थी। दोनों पालियों में परीक्षा देने वाले लगभग सभी अभ्यर्थी सफल हैं। दूसरी पाली में कुछ अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी थी। उनको अनुत्तीर्ण किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन

0 दोनों पालियों में परीक्षा दी थी। परीक्षा परिणाम बेहतर आया है। शिक्षक बनने का सपना है।
- प्रियंका मिश्रा, मानधाता
...............
0 पिछले साल की अपेक्षा इस बार का परीक्षा परिणाम काफी बेहतर है। प्रश्नपत्र भी सरल था।
आस्था सिंह, जेठवारा

प्रियंका मिश्रा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें