क्रिकेट मैच खेलने के दौरान गेंद लगने पर गांव के ही व्यक्ति ने बालक की पिटाई कर दी। पीड़ित बालक की मां ने पुलिस को तहरीर दी। फतनपुर थाना क्षेत्र के बीरापुर गांव की रहने वाली रेखा मिश्रा का आरोप है कि शनिवार को घर के करीब उसका दस वर्षीय भतीजा श्रेयांश बच्चों के साथ क्रिकेट खेल रहा था।
गांव के ही एक व्यक्ति उधर से गुजर रहे थे। खेलने के दौरान गेंद उनके पैर में लग गई। उन्होंने उसके भतीजे की पिटाई कर दी। उसे उपचार के लिए गौरा सीएचसी ले जाया गया।
नकल करने से मना करने पर छात्र को पीटा
दिलीपपुर थाना क्षेत्र के आचार्य रमाकांत महाविद्यालय में फतनपुर थाना क्षेत्र के हरिपालमऊ निवासी सूरज कुमार (22) व पड़वा नसीर पुर गांव निवासी शुभम दुबे (22) शनिवार को बीएससी तृतीय वर्ष की परीक्षा देने गए थे। शिवसत गांव निवासी शिवम मिश्रा नकल कराने का दबाव बनाने लगा। नकल कराने से शुभम और सूरज ने मना कर दिया।
परीक्षा देकर निकलने के बाद शिवम ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे दोनों गिर गए। उसके साथियों ने मिलकर दोनों को पीटा। आसपास के लोगों के हस्तक्षेप पर हमलावर भाग निकले। पीड़ित छात्रों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। दिलीपपुर थानाध्यक्ष राधेश्याम ने बताया कि तहरीर मिली है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।