फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: जरा संभल कर निकलें, देवकली में हैं गहरे गड्ढे

Wed, 04 Feb 2026 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के देवकली वार्ड में किए जा रहे नाला निर्माण में अनियमितता पर सोमवार को लोगों ने विरोध जताया। नाला निर्माण के लिए खोदे जा रहे गड्ढों को न ढकने से हादसे का डर बना हुआ है। सोमवार को मामले की शिकायत नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी से की गई है।
विज्ञापन

नगर पालिका विस्तार के समय हुए परिसीमन में देवकली गांव को शामिल किया गया है। क्षेत्र में जल निकासी की सुविधा न होने के कारण बारिश के दिनों सड़क तालाब बन जाती है। अधिक जलभराव होने से लोगों के घरों तक पानी पहुंच जाता है। नगर पालिका में शामिल होने के बाद वार्ड के लोगों ने समाधान दिवस में डीएम से शिकायत कर जल निकासी का प्रबंध कराए जाने की मांग की थी।
शिकायत का संज्ञान लेकर डीएम शिव सहाय अवस्थी ने वार्ड का भ्रमण कर हकीकत जानी। वार्ड के लोगों से वार्ता कर नाला निर्माण का आश्वासन दिया था। डीएम के पहल पर नाला निर्माण का बजट मिलने पर करीब एक माह पहले कार्य शुरू कर दिया गया है। मगर नाला निर्माण में की जा रही अनियमितता से लोगों में रोष व्याप्त है। जयनाथ सिंह, सावित्री देवी, मंजू मिश्रा, लखनलाल, राजू जायसवाल, अमितेश आदि ने बताया कि जगह-जगह नाला खोदकर छोड़ दिया गया है। जिससे लोगों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वार्ड के लोगों ने शिकायत की है। स्थलीय निरीक्षण कराकर समस्या को दूर किया जाएगा। -राकेश कुमार, ईओ, नगर पालिका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें