फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: द्वारचार पर डांस को लेकर बराती व घराती जमकर मारपीट, छह घायल

Fri, 19 Apr 2024 07:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
घुइसनाथ धाम मन्दिर में शादी करने पंहुचे परिवार के लोग। संवाद
विज्ञापन
द्वारचार पर डांस को लेकर बराती व घराती जमकर मारपीट, छह घायल
विज्ञापन

- बवाल के बाद बिना शादी हुए ही लौट गई बरात

- रिश्तेदारों के प्रयास से हुआ समझौता, दूसरे दिन मंदिर में हुई शादी
फोटो 42
संवाद न्यूज एजेंसी
लालगंज। द्वारचार के समय डीजे पर डांस को लेकर विवाद के बाद बरातियों और घरातियों के बीच जमकर मारपीट हो गई। घटना में दोनों पक्षों के छह लोग लोग घायल हो गए। बवाल के बाद शादी के बिना ही दूल्हा समेत पूरी बरात वापस लौट गई। घटना की जानकारी पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। दूसरे दिन रिश्तेदारों के प्रयास पर दोनों पक्षों में सुलह समझौता हुआ। जिसके बाद मंदिर में शादी कराई गई।
उदयपुर थाना क्षेत्र के पूरे कछवाहन नसीरपुर के राम नारायन गौतम की बेटी प्रीती की शादी कुसौली निवासी राज बहादुर गौतम के पुत्र दीवानचंद्र के साथ तय थी। तय कार्यक्रम के अनुसार बृहस्पतिवार की शाम कुसौली से बरात पूरे कछवाहन पहुंची। नाश्ता पानी के बाद डीजे की धुन पर नाचते गाते बराती जनवासे से कन्यापक्ष के घर पहुंचे। यहां द्वारचार के दौरान डांस को लेकर बरातियों और घरातियों के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों में लाठी- डंडे से जमकर मारपीट होने लगी। इस घटना में दोनों पक्षों से ज्ञानमती, सुलतान, कैप्टन, शिवम गौतम, अरविंद और सिराज खान घायल हो गए। मारपीट की घटना के बाद दूल्हा समेत पूरी बरात बगैर शादी के ही वापस लौट गई। घटना की जानकारी पर उदयपुर पुलिस भी मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक विवाद शांत हो चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, दूसरे दिन शुक्रवार को रिश्तेदारों ने बातचीत के बाद किसी तरह दोनों परिवारों को शादी के लिए राजी किया। इसके बाद कन्या व वर पक्ष के परिवार के लोग दूल्हा- दुल्हन को लेकर बाबा घुइसरनाथ धाम पहुंचे। यहां एक दूसरे को माला पहनाकर प्रीती व दीवानचंद्र ने शादी की। मंदिर में शादी होने के बाद दोनों परिवारों ने राहत की सांस ली। उदयपुर एसओ राधेबाबू ने बताया कि मारपीट के बाद पुलिस पहुंची थी, लेकिन बराती वापस जा चुके थे। दोनों पक्षों के लोगों ने आपसी समझौता कर मंदिर में शादी कराई। यदि तहरीर मिलेगी तो पुलिस उचित कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें