फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

21 तक निपटा लें काम, पांच दिन बैंकों में लटकेगा ताला

Fri, 17 Feb 2017 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
softbank
विज्ञापन

विज्ञापन
अगर बैंक से रुपये निकालना और जमा करना है, तो इस काम को 21 फरवरी तक निपटा लीजिए। इसके  बाद पांच दिन तक आप बैंक से लेन-देन नहीं कर पाएंगे। जिले के राष्ट्रीयकृत बैंकों में 22 फरवरी से पांच दिन का अवकाश रहेगा।

जिले के बैंक शाखाओं में तैनात अधिकांश कर्मचारियों की तैनाती माइक्रो आब्जर्वर के रूप में कर दी गई है। कुछ बैंकें ऐसी हैं, जिनमें शाखा प्रबंधक सहित सभी कर्मचारियों की तैनाती कर दी गई है, जबकि अधिकांश शाखाओं में शाखा प्रबंधक को छोड़कर सभी कर्मचारियों की ड्यूटी चुनाव में लग गई है। 280 मतदेय स्थलों पर माइकोआब्जर्बर के रूप में कर्मचारियों के तैनात होने से बैंकों में कामकाज होना संभव नहीं होगा। 23 फरवरी को होने वाले मतदान के लिए यह कर्मचारी 22 फरवरी को ही बूथ के रवाना हो जाएंगे। इससे बैंकों में लेन-देन करना संभव नहीं होगा। 23 फरवरी को जिले में मतदान होने के कारण सार्वजनिक अवकाश रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


24 फरवरी को महाशिवरात्रि और 25 फरवरी को चौथा शनिवार होने के कारण बैंकों में कामकाज नहीं होगा। 26 फरवरी को रविवार होने के कारण बैंक बंद रहेेंगे। इससे 27 फरवरी को ही कामकाज संभव होगा। बीओबी के चीफ मैनेजर आरआर गुप्ता ने बताया कि कर्मचारियों की ड्यूूटी में चुनाव में लगने से समस्या खड़ी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें