फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा-बसपा का होगा सूपड़ा साफ : स्वामी प्रसाद

Fri, 17 Feb 2017 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
स्वामी प्रसाद मौर्या - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विज्ञापन
भाजपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने शुक्रवार को सैफाबाद बाजार में आयोजित रैली में कहा कि सपा बसपा और कांग्रेस का इस चुनाव में प्रदेश से सूपड़ा साफ हो जाएगा। सपा के शासन में माफिया और अपराधी राज कर रहे थे। यही कारण है कि प्रदेश में कानून के 1100 रखवालों की हत्या कर दी गई। जब कानून के रखवाले ही सुरक्षित नहीं रहेंगे तो देश व प्रदेश क्या सुरक्षित रहेगा। प्रदेश की जनता इस बत्रर सपा की खाट खड़ी कर देगी।
विज्ञापन


आयोजित रैली में उन्होंने कहा कि सपा और कांग्रेस का गठबंधन गुंडाराज व भ्रष्टाचार का है। एक के शासन में घोटाले दर घोटाले हुए तो दूसरे में प्रदेश अपराधियों का चारागाह रहा है। मायावती को दौलत की देवी बताते हुए कहा कि उनका कोई एंजेडा नहीं है। केवल वह तिजोरी भरने का काम करती हैं। चाहे व शासन की योजनाओं से हो या फिर टिकट बंटवारे को लेकर हो। भाजपा यदि सत्ता में आई तो पहले कानून व्यवस्था ठीक करेगी और प्रदेश में डेढ़ लाख पुलिस वालों की भर्ती करेगी। भाजपा के राज में ही इस प्रदेश में अमन-चैन कायम हो सकेगा और विकास योजनाऐं आम जन तक आसानी पहुंच सकेंगी। जिससे हर वर्ग के लोगों को शासन का लाभ मिलेगा। इस अवसर पर राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह के अलावा कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।ेे
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें