फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक का सायरन बजने से शहर में सनसनी

Thu, 09 Apr 2015 12:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापगढ़। शहर के बाबागंज स्थित पीएनबी बैंक का सायरन बजने से इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंचे सीओ सिटी ने मैनेजर को बुलाकर ताला खुलवाया। इसके बाद सायरज को बंद किया जा सका। तमाशबीनों की भीड़ को हटाने में पुलिसकर्मी लगे रहे।
विज्ञापन


हुआ यूं कि रात पौने दस बजे पीएनबी बैंक का सायरन बजने लगा। सायरन बजने पर इलाके के लोग जमा हो गए। सूचना मिलने पर शहर कोतवाल व सीओ सिटी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और छानबीन करने लगे। चोर घुसने की आशंका में सिपाही को बगल स्थित महाराष्ट्रा बैंक व पल्स कंपनी की दीवार से होकर छत पर चढ़ाया गया लेकिन कोई हलचल बैंक के अंदर नजर नहीं आई।

सीओ सिटी एमपी सलोनिया ने तत्काल बैंक मैनेजर को बुलाया और बैंक का ताला खुलवाकर जांच पड़ताल की लेकिन कुछ मिला नही। सीओ सिटी ने प्रबंधक से पूछताछ के बाद इलाकाई पुलिस को सतर्कता बरतने का आदेश देते हुए वापस लौटे। सीओ ने बताया कि संभव है कि किसी चूहे ने तार को छू लिया हो और सायरन बज गया। फिलहाल गुरुवार को बैंकों के प्रबंधकों से बातचीत कर ऐसी समस्या पैदा न होने पर चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें