Ban on entry of prisoners in court, silence in court as early as twelve
- फोटो : PRATAPGARH
कोरोना वायरस से बचाव के लिए न्यायालयों में जिला कारागार से आने वाले कैदियों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। शनिवार को भी कारागार से कैदियों को लेकर आने वाला वाहन नहीं आएगा। इधर दोपहर के बारह बजते ही दीवानी न्यायालय में सन्नाटा पसर गया। दीवानी परिसर में प्रवेश करने वाले अधिवक्ताओं की थर्मल स्क्रीनिगं होती रही।
हाईकोर्ट की पहल के बाद शुक्रवार को कोर्ट में कैदियों के प्रवेश पर भी रोक लगा दी गई। इससे जिला कारागार से कैदियों को लेकर आने वाला वाहन नहीं आया। शनिवार को भी यह व्यवस्था बरकरार रहेगी।
शुक्रवार को भी दीवानी परिसर में वादकारियों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहा। अंदर प्रवेश करने वाले अधिवक्ताओं को थर्मल स्क्रीनिंग से गुजरना पड़ा।
वादकारियों के नहीं आने और न्यायालयों में कामकाज नहीं होने से दोपहर के बारह बजते ही कचहरी में सन्नाटा पसर गया। हालांकि कलेक्ट्रेट में कोरोना वायरस से बचाव के लिए कोई पहल नहीं हुई थी। वादकारियों के साथ ही आम लोग बेरोक-टोक आते जाते रहे।