कचहरी में भीड़ कुछ इस कदर नहीं रहा किसी को सामाजिक दूरी का ध्यान। संवाद
- फोटो : PRATAPGARH
कोरोना का संक्रमण तेज होने के बाद जिला न्यायालयों में वादकारियों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। जिले की अदालतों में नई व्यवस्था के अनुसार मामलों की सुनवाई की जा रही है। न्यायालयों के गेट पर ही वादकारियों को रोक दिया जा रहा है। जमानत प्रार्थना पत्रों की सुनवाई वर्चुअल कर दी गई है।
दीवानी न्यायालय गेट पर सोमवार की सुबह तैनात सिपाही वादकारियों को अंदर जाने से रोक दे रहे थे। अधिवक्ताओं को मॉस्क लगाने की सलाह दी जा रही थी। दोपहर तक न्यायालयों के विभिन्न गेेटों पर वादकारियों की भीड़ जमा रही। अधिवक्ताओं की सलाह के बाद सभी लौट गए।
गंभीर प्रकरणों में जमानत प्रार्थना पत्रों की सुनवाई वर्चुअल कर दी गई है। सामान्य मुकदमों में लंबी तारीख लगा दी जा रही है। अधिकांश मुकदमों में गवाही की प्रक्रिया कुछ दिनों के लिए टाल दी गई है। कोर्ट में कोरोना का संक्रमण रोकने के लिए नई व्यवस्था लागू की गई है।
एसपी कार्यालय में भी बदला सुनवाई का नियम
सोमवार को एसपी कार्यालय में फरियादियों का प्रार्थना पत्र लेने के बाद कर्मचारियों ने सभी को परिसर में कुर्सी पर बैठाया। सामाजिक दूरी का पालन करते हुए फरियादियों को एसपी के कक्ष में प्रवेश से पहले मॉस्क लगाने की सलाह दी जाती रही। एसपी कक्ष के बाहर पुलिसकर्मी फरियादियों के हाथ सैनिटाइज कराते रहे।