नया आधारकार्ड बनाने पर रोक लगा दी गई है। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले ही नया कार्ड बनाने के लिए आदेश जारी होगा। हालांकि आधारकार्ड में संशोधन का अधिकार जनसेवा केंद्रों को प्रदान कर दिया गया है। इससे लोग अपनी फोटो, पता, जन्मतिथि में संशोधन करवा सकते हैं।
जिले में 3114289 लोगों के आधारकार्ड बनाए जा चुके हैं। विभागीय अफसरों का मानना है कि जिन लोगों के आधारकार्ड नहीं बने हैं, वह या तो बच्चे हैं या जिले से बाहर रहते हैं। ऐसे में शासन ने नए आधारकार्ड बनाने पर रोक लगा दी है। अभी तक बैंक और डाकघरों से नए आधारकार्ड बनाए जाते थे।
अब शासन ने नए आधारकार्ड बनाने पर रोक लगाते हुए जनसेवा केंद्रों को संशोधन करने का अधिकार प्रदान कर दिया है। आधारकार्ड में फोटो, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर, पता, पिता और पति का नाम गलत होने पर लोग उसे ठीक करा सकते हैं। इससे फायदा यह होगा कि गांव के लोगों को अब डाकघर और बैंकों के चक्कर नहीं लगाने होंगे।
हालांकि अफसरों का कहना है कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव से पहले नए आधारकार्ड बनाने की हरी झंडी मिल सकती है।
जिले में नए आधारकार्ड बनाने पर शासन ने रोक लगा दी है। किसी प्रकार का संशोधन होने पर लोग जनसेवा केंद्रों से मदद ले सकते हैं। जल्द ही नए आधारकार्डों के बनने की प्रक्रिया प्रारंभ होगी।
शत्रोहन वैश्य, एडीएम