फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबा धाम में प्रशासन ने हटवाया अतिक्रमण

Sat, 20 Dec 2014 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पर्यटन नगरी बाबा घुइसरनाथ धाम में प्रशासन ने अभियान चलाकर अतिक्रमण हटवाया। अचानक प्रशासन की इस कार्रवाई से स्थानीय व्यापारियों में गुस्सा भी दिखा। शनिवार को एसडीएम जयनाथ व सांगीपुर थानाध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी प्रशासनिक अमले के साथ बाबा धाम पहुंचे और मंदिर परिसर के अगल बगल की दुकानों के सामने का अतिक्रमण हटवा दिया। प्रशासनिक टीम ने जेसीबी मशीन को मंगवाकर मेला क्षेत्र में दुकानों के सामने अतिक्रमण की सीमा में आने वाली भट्ठियों तथा चबूतरों को तोड़वा दिया। प्रशासनिक अभियान को लेकर बाबा धाम में दिन भर दुकानें बंद रहीं।
विज्ञापन


शुक्रवार को अचानक बाबा धाम पहुंचे जिलाधिकारी अमृत त्रिपाठी ने मंदिर के चारों तरफ अतिक्रमण को देखकर नाराजगी जताई थी। डीएम ने धाम में गंदगी के बाबत एसडीएम से कार्रवाई करने के साथ अतिक्रमण को लेकर सांगीपुर थानाध्यक्ष को भी फटकार लगाई थी। डीएम के तेवर का असर शनिवार को प्रशासनिक टीम में साफ झलका। दुकानदारों का कहना है वह मंदिर के अगल बगल से दुकान हटाने को तैयार हैं। किंतु उन्हें भी रोजी रोटी चलाने के लिए धाम में कहीं दुकान लगाने के लिए प्रशासन जगह चिह्नित करे। धाम क्षेत्र के व्यापारियों ने बिना किसी पूर्व सूचना के अतिक्रमण हटाए जाने की प्रशासनिक कार्रवाई को लेकर नाराजगी भी जताई है। व्यापारियों ने एसडीएम से उनकी दुकानों के लिए जगह आवंटन की भी मांग की। इधर प्रशासन धाम में होने वाले तीन दिवसीय राष्ट्रीय एकता महोत्सव में सुरक्षा प्रबंधों की बाबत भी मेला क्षेत्र से अतिक्रमण हटाए जाने की कवायद में दिख रहा है। जयनाथ उपजिलाधिकारी, लालगंज ने बताया कि बाबा धाम में मंदिर के अगल बगल दुकानों के अतिक्रमण से श्रद्धालुओं को कठिनाई हुआ करती है। मेला क्षेत्र में दुकान लगाए जाने के संदर्भ में या तो मंदिर प्रशासन उचित जगह पर अनुमति प्रदान करे अथवा व्यापारी स्वयं अतिक्रमण की जद से बाहर दुकान लगाएं। धाम में अतिक्रमण को लेकर दुकानदारों को कई बार प्रशासन ने पहले भी सचेत किया था।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें