फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: आयुष्मान पखवाड़ा शुरू, कैंप में मुफ्त बनेंगे कार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की ओर से 30 सितंबर तक आयुष्मान पखवाड़ा मनाया जाएगा। कैंप लगाकर लाभार्थियों के निशुल्क आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे। जिले में योजना के तहत करीब 12 लाख लाभार्थी हैं। इनमें से करीब 9.53 लाख लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड बन चुका है।
विज्ञापन

इलाज के अभाव में किसी की जान न जाए। इसके लिए शासन ने प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना का संचालन किया था। इस याेजना के तहत पांच लाख तक कैशलेस इलाज की व्यवस्था शासन ने कर रखी है। आयुष्मान के जिला शिकायत नोडल अधिकारी अंजनी श्रीवास्तव ने बताया कि योजना के छठवें साल में प्रवेश करने पर सोमवार से जश्न मनाया जाएगा। साइकिल यात्रा निकाली जाएगी। सभी सरकारी अस्पतालों में कैंप लगाकर मुफ्त में इलाज किया जाएगा। छूटे लाभार्थियों को कार्ड जारी किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि जिन लाभार्थियों के पास प्लास्टिक कार्ड या प्रधानमंत्री का पत्र, बीपीएल राशन कार्ड में पांच से अधिक परिवार के सदस्य हैं वह आशा बहू के माध्यम से अपना कार्ड बनवा सकते हैं। यदि इलाज में कहीं किसी प्रकार की असुविधा हो तो तत्काल सीएमओ कार्यालय में आकर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन




बीते पांच साल, ढाई लाख का नहीं बना गोल्डन कार्ड
प्रतापगढ़। आयुष्मान योजना के संचालन के पांच साल बीत गए। लेकिन अभी तक जिले के ढाई लाख लाभार्थियों का गोल्डन कार्ड नहीं बन सका। इतना ही नहीं बहुत से लाभार्थी ऐसे हैं जो कार्ड पर इलाज नहीं करा पा रहे हैं। सीएमओ कार्यालय के एक कर्मचारी ने बताया कि औसतन प्रतिमाह पांच से सात ऐसे शिकायती पत्र आते हैं जो गोल्डन कार्ड लेकर भटक रहे हैं। कार्ड दिखाने के बाद भी निजी तो दूर मेडिकल कॉलेज में इलाज की सुविधा नहीं मिल पा रही है। महंगी-महंगी जांचें चिकित्सक बाहर से करा रहे हैं। लेकिन जिम्मेदार इससे पूरी तरह से अंजान हैं।
विज्ञापन

मेरे पास गोल्डन कार्ड है। लेकिन ऑपरेशन के लिए मुझे दस हजार रुपये मेडिकल कॉलेज में देना पड़ा। इसके बावजूद आज तक मेरा पैर ठीक नहीं हो सका।
इकरार, भदौसी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें