फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: आयुष्मान कार्ड नहीं आया काम, इलाज के नाम पर 80 हजार का डिमांड

Thu, 25 May 2023 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
आयुष्मान कार्ड नहीं आया काम, इलाज के नाम पर 80 हजार का डिमांड
विज्ञापन

-मरीज के तीमारदार परेशान, गांव के लोग जुटा रहे चंदा
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। आयुष्मान के लाभार्थी को नर्सिंग होम संचालक ने पहले भर्ती कर इलाज किया। फिर कार्ड में कमी बताकर 80 हजार रुपये की मांग की थी। इससे मरीज के तीमारदार परेशान हो गए। अब गांव के लोग 80 हजार रुपये चुकता करने के लिए चंदा जुटा रहे हैं। शिकायत के बाद भी सीएमओ से लेकर आयुष्मान विभाग के अफसर चुप्पी साधे बैठे हैं।
सदर विकास खंड के बबुरहा निवासी बृजलाल पटेल का 20 वर्षीय बेटा रजनीकांत पटेल को बीते 20 मई भोर में अचानक सिर में दर्द शुरू हो गया। वह गिरा और बेहोश हो गया। परिवार के सदस्य आननफानन में डॉ. सोने लाल पटेल मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे।
विज्ञापन

चिकित्सकों ने उसे प्रयागराज एसआरएन रेफर कर दिया। यहां हालत और बिगड़ने लगी तो परिजन परेशान हो गए। प्रयागराज के एस हॉस्पिटल में भर्ती कराया। इलाज के पहले आयुष्मान गोल्डन कार्ड दिखाया। चिकित्सकों ने आयुष्मान कार्ड पर इलाज शुरू कर दिए।
बुधवार को यह बताकर 80 हजार रुपये का डिमांड करने लगे कि आयुष्मान गोल्डन कार्ड में जिला का नाम गलत लिखा हुआ है। परिवार के सदस्य परेशान हो गए। 80 हजार रुपये के लिए कई जगह ब्याज पर पैसा लेने गए। मगर सफलता हाथ नहीं लगी। इसकी जानकारी गांव के लोगों को हुई।
गांव के लोग रजनीकांत के इलाज के लिए चंदा जुटाना शुरू कर दिए हैं। बताया जा रहा है कि अभी दस से 12 दिनों तक रजनीकांत को चिकित्सक आईसीयू में रखकर इलाज करेंगे। एक दिन का खर्च 15 से 20 हजार रुपये आ रहा है। डॉक्टर दिमागी बुखार होने का दावा कर रहे हैं। इससे पूरा परिवार परेशान हैं।
विज्ञापन

परिजनों ने जनप्रतिनिधियों से मदद मांग रहे हैं। इस मामले में प्रयागराज के ग्रिवांस मैनेजर से बात करने का प्रयास किया गया तो उनका फोन नहीं उठा।
वर्जन
कार्ड में जो गड़बड़ी थी उसे दूर कर दी गई है। मामला प्रयागराज का होने के कारण मैं मदद करने में असमर्थ हूं।
डॉ. सुधाकर सिंह, प्रोग्राम मैनेजर आयुष्मान भारत
वर्जन
मैं इस मामले में सीएमओ प्रयागराज से बात करता हूं। यदि आयुष्मान के मरीज से इलाज के नाम पर पैसा लिया जा रहा है तो गलत है। इस मामले में मंडलायुक्त और मुख्यमंत्री के पास भी पत्राचार करुंगा और मरीज को आयुष्मान योजना का लाभ दिलाने का प्रयास करूंगा।
डॉ. जीएम शुक्ला, मुख्य चिकित्साधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें