फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: बालिका से छेड़खानी करने वाले ऑटो चालक को चप्पलों से पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बालिका को धमकाकर छेड़खानी करने वाले ऑटो चालक की हरकत से परेशान महिला ने मंगलवार की सुबह उसकी चप्पलों से पिटाई कर दी। सूचना के बाद भी विलंब से पुलिस पहुंची लेकिन तब तक आरोपी चालक भाग निकला। पुलिसकर्मी ऑटो लेकर चौकी चले गए।
विज्ञापन

प्रयागराज की रहने वाली एक विवाहिता अपने बच्चों के साथ शहर के सिविल लाइन इलाके में कमरा किराए पर लेकर रहती है। महिला का कहना है कि बेटी को दुकान से सामान लेकर घर आते जाते एक ऑटो चालक कई दिनों से परेशान कर रहा था। अक्सर उसे जबरन अपने ऑटो में बैठा लेता। उसके साथ छेड़खानी करता।
सोमवार दोपहर भी उसकी बेटी को जबरन ऑटो में बैठा लिया। उसके साथ अश्लील हरकत की। विरोध करने पर धमकाते हुए कहा कि वह उसे उठा ले जाएगा। कोई कुछ नहीं कर पाएगा। मंगलवार दोपहर अचानक बालिका की मां के हाथ ऑटो चालक लग गया। जिसे महिला ने चप्पलों से पीटा। आसपास मौजूद लोगों ने भी उसे खरीखोटी सुनाई।
विज्ञापन

शिकायत पर सिविल लाइन चौकी के पुलिसकर्मियों के पहुंचने से पहले ही आरोपी भाग निकला। चौकी की पुलिस मामले को लेकर गंभीर नहीं है। तभी तो ऑटो चौकी ले जाने के बाद भी आरोपी चालक की तलाश तक नहीं की। पीड़िता ने पुलिस चौकी पर तहरीर भी दी। चौकी प्रभारी अनुपम त्रिपाठी ने कहा कि मामला संज्ञान में है लेकिन किसी को पकड़ा नहीं गया। नगर कोतवाल नीरज यादव ने बताया कि शिकायत मिलने पर चौकी की पुलिस को मौके पर भेजा गया। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें