फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10वीं में आयुष और 12वीं में आलिया अव्वल

Tue, 15 May 2018 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
news
विज्ञापन
 काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) में आईसीएसई (10वीं) में आयुष सिंह 93 प्रतिशत अंक हासिल कर सबसे आगे रहे, वहीं आईएससी (12वीं) की परीक्षा में आलिया खान 87.4 प्रतिशत अंक पाकर अव्वल रहीं। 10 वीं की परीक्षा में सभी 95 बच्चे सफल रहे, जबकि 12 वीं की परीक्षा में 82 छात्रों में एक छात्र अनुत्तीर्ण रहा।  
विज्ञापन


 सीआईएससीई के एक मात्र स्कूल प्रभात एकेडमी के बच्चों के लिए सोमवार का दिन काफी अच्छा रहा। 10 वीं की परीक्षा में आयुष सिंह 93 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम, दिव्यांशी केसरवानी 91.3 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे, अमन सोमवंशी 91.0 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरे और आदर्श सिंह  88.33 प्रतिशत अंक पाकर चौथे स्थान पर रहे। 12 वीं की परीक्षा में आलिया खान 87.4 प्रतिशत पाकर प्रथम, शिवांशु गुप्ता 84.0 प्रतिशत अंक पाकर दूसरे और श्रेया सिंह, जीवेश त्रिपाठी, स्कंध त्रिपाठी 81.4 अंक पाकर संयुक्त रुप से तीसरे और श्रेयश यादव 80.4 प्रतिशत अंक पाकर चौथे स्थान पर रहे। 12 वीं की परीक्षा में 82 परीक्षार्थियों ने प्रतिभाग किया था, जिसमें 81 छात्र-छात्राएं सफल रहे। 10 वीं की परीक्षा में 95 परीक्षार्थियों ने प्रतिभाग किया था, जिसमें सभी बच्चे सफल रहे। प्रिंसिपल डॉ. प्रभात शर्मा ने बताया कि 90 प्रतिशत बच्चे प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं।  
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें