फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: लोक गायिका प्रतिमा के अवधी गीतों पर झूमे श्रोता

Fri, 08 Mar 2024 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रसिद्ध पांडव कालीन भयहरणनाथ धाम कटरागुलाब सिंह में 24वें महाकाल महोत्सव का शुभारंभ बुधवार को भगवान भोलेनाथ के शिवाभिषेक हुआ। उसके बाद सर्व कल्याण व रामराज्य के लिए शिव यज्ञ हुआ। लोक गायिका प्रतिमा मिश्रा के शिव के राम अवधी गीत सुन श्रोता झूम उठे। उनकी प्रस्तुति हम केहु का काहे डेराई, जब भयहरण बाबा का जलवा चढ़ाई अवधी गीत की सराहना हुई। कार्यक्रम के बाद राजकीय पांडुलिपि पुस्तकालय में प्रदर्शनी लगाई गई।
विज्ञापन

भयहरथर नाथ धाम क्षेत्रीय विकास संस्थान के महासचिव समाज शेखर ने सभी का स्वागत करते हुए धाम के 25 वर्ष की प्रगति के बारे में विस्तार से बताया। मुख्य अतिथि शृंग्वेरपुर धाम प्रयाग के अध्यक्ष बालकृष्ण पांडेय ने कहा कि धाम और महोत्सव के विकास में सरकार व समाज को अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभानी ही होगी।
कार्यक्रम का संचालन अध्यक्ष राजकुमार शुक्ल और धन्यवाद ज्ञापन सचिव संगठन राजकिशोर मिश्र ने किया। देर शाम सांस्कृतिक कार्यक्रम में अवधी लोक गायिका प्रतिमा मिश्रा, प्रियंका चौहान की प्रस्तुति ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन

संत कवि अक्षत शिवम की पुस्तक रोशनी नहीं आती का लोकार्पण किया गया। इस मौके पर पांडुलिपि अधिकारी गुलाम सरवर, हरिश्चंद्र दुबे, पुजारी भोलानाथ तिवारी, उपाध्यक्ष डॉ. अमर बहादुर सिंह, अमरेश मिश्र, नीरज मिश्र, यथार्थ शेखर, लालचंद्र जौहर, अवधेश मिश्र, शुभम शुक्ल, धीरेंद्र शुक्ल, फूलचंद्र पटेल, रामचंद्र गौतम , राज कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें