बाहरी युवक कक्षा में घुसा, थानाध्यक्ष ने कहा- यह छेड़छाड़ नहीं
फतनपुर थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि मामला छेड़छाड़ का नहीं है। पूर्व में छात्रा युवक से बात करती थी। इसलिए वह क्लास रूम में जाकर छात्रा से उसका मोबाइल ले रहा था। तहरीर के आधार पर छानबीन कर आरोपी की तलाश की जा रही है।
तमंचा दिखाकर छात्रा को दी धमकी, मां पहुंची समाधान दिवस में
महेशगंज थाना क्षेत्र के महेवा मलकिया गांव की एक महिला ने शनिवार को समाधान दिवस में बेटी के साथ छेड़खानी करने वाले युवक की शिकायत की है। उसका आरोप है कि बेटी महेशगंज बाजार में कोचिंंग पढ़ने जाती है। 12 सितंबर को वह कोचिंग लौट रही थी। तभी रास्ते में एक युवक मुंह में गमछा बांधकर बाइक से छेड़छाड़ करने लगा। बोला कि वह बात नहीं करेगा तो चाचा और भाई को गोली मार देगा। मामले में थानाध्यक्ष पुष्पराज सिंह का कहना है कि शिकायत मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।