फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यवसायी के घर पर धावा बोला, तोड़ी कार

विज्ञापन
नगर कोतवाली के गायत्री नगर में दबंगों द्वारा फायरिंग व कार तोड़े जाने के बाद पहुंची पुलिस। - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
व्यवसायी को मारने के लिए बाइक सवार तीन लोगों ने धावा बोला। कार में तोड़फोड़ करने के बाद आरोपी फायरिंग करते हुए भाग निकले। शिकायत के बाद पुलिस ने दो लोगों को दबोच लिया। दो आरोपियों की तलाश पुलिस कर रही है।
विज्ञापन

नगर कोतवाली के गायत्री नगर निवासी दीपक उपाध्याय जनसत्ता दल का सक्रिय सदस्य है। उसकी गायत्री नगर में सांई एडवरटीजमेंट नाम की दुकान खोल रखी है।
आरोप है कि 12 फरवरी को किसी बात को लेकर मोहल्ले में ही किराने की दुकान खोलने वाले बलराम वर्मा उर्फ बुल्ली से विवाद हुआ था। दीपक का आरोप है कि शुक्रवार की रात बाइक सवार तीन युवक उसके घर पर पहुंचे।
हाथों में असलहा लिए हुए थे। आरोपी गाली गलौज करते हुए कार में तोडफ़ोड़ करने के साथ ही फायरिंग करने लगे। मोहल्ले के लोगों के दौडने पर आरोपी भाग निकले।
घटना की सूचना मिलने पर रात में ही पुलिस पहुंच गई। छानबीन के बाद शनिवार की रात बलराम समेत दो लोगों को पुलिस ने उठा लिया। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। व्यवसायी दीपक ने पुलिस को तहरीर दी। नगर कोतवाल ने बताया कि दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

नगर कोतवाली के गायत्री नगर में दबंगों द्वारा तोड़ी गयी कार।- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें