फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
चार लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा
विज्ञापन

महिला पर गंदी निगाह रखना ट्रैक्टर चालक की हत्या का सबब बना। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। दो अज्ञात आरोपियों की तलाश पुलिस कर रही है। चालक की हत्या के बाद से ईंट भट्ठे पर काम-काज ठप है। पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है।
कंधई थाना क्षेत्र के मनैतापुर स्थित आकाश ईंट भट्ठे पर ट्रैक्टर चालक लल्लूराम वनवासी की काम करने वाले मजदूरों ने लाठी डंडे से पीटकर गुरुवार को हत्या कर दी थी। इस मामले में मृतक के पिता रामलाल वनवासी की तहरीर पर पुलिस ने छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के थाना बसना के गांव जर्रा निवासी करन पुत्र नंदलाल व बूढ़े और दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। मृतक के गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। पुलिस ने दोनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष कंधई ने बताया कि पूछताछ में करन ने बताया कि मृतक लल्लूराम वनवासी उसकी मां के ऊपर गंदी नियत रखता था। कई बार मना करने के बाद भी वह नहीं मान रहा था। करन उसे ठिकाने लगाने के लिए गुरुवार को शराब पिलाई। इसके बाद उसकी ईंट व डंडे से सिर पर प्रहार कर हत्या कर दी। घटना के समय दो अन्य आरोपी भी मौजूद थे। आरोपी करन घटना के बाद भाग निकला था लेकिन मां व पिता को हिरासत में लेने की जानकारी के बाद पह खुद सामने आ गया। जिसके बाद पुलिस ने उसके मां-बाप को छोड़ दिया। दोनों नामजद आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनैतापुर के ईट भट्ठा चालक लल्लूराम वनवासी के परिजनों को कोई आर्थिक मदद नहीं मिली। भट्ठा संचालक ने उसके परिजनों को एक लाख रुपये आर्थिक मदद देने का भरोसा दिलाया है। मृतक की शादी 18 साल पहले सुमन के साथ हुआ था। उसके कोई संतान नहीं थी। संतान के लिए वह दूसरी महिलाओं से कई बार संपर्क कर चुका था लेकिन उसे संतान किसी ने नहीं दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें