फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढाबे पर काम करने वाले चौकीदार पर हमला, फोड़ी आंख

विज्ञापन
कंधई थाने के रखहा बाजार में बदमाशों की पिटाई से घायल सुशील दूबे। - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
रंजिश को लेकर ढाबे के चौकीदार पर सोमवार भोर में पड़ोसी गांव के लोगों ने हमला बोल दिया। उसकी एक आंख फोड़ दी और दो हजार रुपये छीन ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल ढाबा कर्मचारी को जिला अस्पताल भेजा।
विज्ञापन

पुलिस हमलावरों के घर दबिश देने गई, लेकिन कोई नहीं मिला।
कंधई थाना क्षेत्र के रखहा बाजार में नौहर हुसैनपुर निवासी शिवम सिंह ने ढाबा खोला है। कोरोना के चलते कुछ दिनों से ढाबा बंद है। ढाबे की देखभाल करने के लिए चौकीदार सुशील दुबे उर्फ बनारसी (32) पुत्र दुर्गा प्रसाद रात में ढाबे पर सोता है।
सोमवार भोर में ढाबे पर सो रहे सुशील पर पड़ोसी गांव के लोगों ने हमला बोल दिया। उसकी पिटाई करते हुए आंख में नुकीली कील घुसा दी। जिससे उसकी आंख फूट गई। हमलावरों ने उसकी जेब से दो हजार रुपये भी निकाल लिए।
विज्ञापन

शोरशराबा सुनकर आसपास के लोग पहुंचे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल सुशील दुबे को सीएचसी भेजा। वहां से जिला अस्पताल लाया गया। यहां डाक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देख प्रयागराज रेफर कर दिया। घायल सुशील ने बताया कि दो दिन पहले नौहरहुसैन पुर के लोगों से उसका विवाद हुआ था। थानाध्यक्ष कंधई ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। सभी घर छोड़कर फरार चल रहे हैं।
दंपति पर हमला करने के आरोपियों की तलाश में दबिश
जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दबंगों ने घायल दंपति पर हमला बोल दिया। जिससे मरीज व उनके तीमारदार भागने लगे। घायल वृद्ध की हालत गंभीर देख डाक्टरों ने उसे प्रयागराज रेफर कर दिया। जानकारी के बाद पहुंची पुलिस ने आरोपियों के घर दबिश दी, लेकिन कोई नहीं मिला। पुलिस तहरीर का इंतजार कर रही है।
रविवार देर रात कंधई थाना क्षेत्र के मीरनपुर निवासी आशिक अली (60) का सगे भाई जहीर से खेत में भैंस जाने को लेकर विवाद हुआ था। मारपीट के दौरान आशिक व उसकी पत्नी फरीदा बानो घायल हो गई थीं। परिवार के लोग दोनों को जिला अस्पताल ले आए। यहां देर रात जहीर पक्ष के रिश्तेदारों ने उन पर हमला बोल दिया। अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर व भीतर दौड़ाकर पीटा। ग्लूकोज चढ़ाने के स्टैंड से बुजुर्ग दंपत्ति को मारते पीटते रहे। शोर शराबा सुनकर पुलिसकर्मी दौड़े तो हमलावर भाग निकले। आश् ि
ाक अली की हालत गंभीर देख डाक्टरों ने उसे प्रयागराज रेफर कर दिया। नगर कोतवाली के एसएसआई ने बताया कि वृद्ध दंपति पर हमला करने के आरोपियों को चिह्नित कर लिया गया है। वह तेलिया चौराहा अहमद नगर के रहने वाले हैं। अभी तक पीड़ित पक्ष ने तहरीर नहीं दी है।
हमला करने वालों पर कार्रवाई की मांग
हमला करने वाले पर कार्रवाई के लिए पीड़ित ने गुहार लगाई है। नगर कोतवाली के भोजपुर बिहारगंज निवासी भानु प्रताप सिंह पुत्र रामजयपाल का आरोप है कि सांगीपुर का रहने वाला युवक उसके गांव में ही रहता है। आए दिन वह उसकी पत्नी समेत परिवार के लोगों को पीटता रहता है। रविवार को आरोपी ने अपने परिजनों के साथ उस पर हमला बोल दिया और जान से मारने की धमकी दी। शिकायत के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें