फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: रामसेना के प्रदेश अध्यक्ष पर हमला, गनर को भी पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
पट्टी कोतवाली क्षेत्र के उड़ैयाडीह बाजार में बृहस्पतिवार की शाम मनबढ़ लोगों ने सरेआम रामसेना के प्रदेश अध्यक्ष प्रवीण मिश्रा पर हमला कर दिया। बीच-बचाव कर रहे सरकारी गनर को भी पीटा। कार तोड़ दी।
विज्ञापन

जिससे बाजार में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। हैरत की बात यह रही कि घटना की जानकारी के बाद पहुंची पुलिस के सामने से हमला करने वाले धमकी देते हुए चले गए। दिलीपपुर के पूरे बेनीराम निवासी प्रवीण मिश्रा सनातन धर्म रक्षा परिषद राम सेना के प्रदेश अध्यक्ष हैं। बृहस्पतिवार की शाम वह कार से सरकारी गनर के साथ उड़ैयाडीह बाजार पहुंचे। बाजार के चौराहे पर पहले से मौजूद मनबढ़ लोगों ने कार रोक ली। बिना किसी बातचीत के हमलावरों ने प्रवीण मिश्रा पर जानलेवा हमला कर दिया।
कार से उतरे गनर ने रोकने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उसे भी पीट दिया। सरेआम हो रही घटना देख अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। लोगों की भीड़ जुटने पर हमलावरों के दूसरे साथी भी पहुंच गए।
विज्ञापन

उन लोगों ने दोबारा प्रवीण मिश्र पर हमला कर दिया। सूचना पर पुलिस पहुंची लेकिन आरोपियों के आगे असहाय बनी रही। पुलिसकर्मियों के सामने से आरोपी धमकी देते हुए चले गए।
प्रवीण मिश्र ने बताया कि दो दिन पहले मारपीट करने वालों ने उनके परिवार के लोगों के साथ भी घटना को अंजाम दे चुके हैं। शिकायती पत्र देने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
घटना को लेकर क्षेत्र में तनाव बरकरार है। बाजार के लोगों का कहना है कि चौराहे पर पहले भी आरोपी सरेआम मारपीट की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। पट्टी कोतवाल आदित्य सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें