फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: बेटी से छेड़खानी का विरोध करने पर हमला, छह जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
बेटी से छेड़खानी का विरोध करने पर टेंपो चालक ने साथियों के साथ मिलकर व्यापारी के परिवार पर हमला कर दिया। जिसमें व्यापारी, उसकी पत्नी व बच्चे समेत छह लोग घायल हो गए। सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन

कानपुर के महाराजपुर भदारी टेढ़ा निवासी एक व्यक्ति गांव-गांव घूमकर हींग बेचने का काम करता है। आरोप है कि मानिकपुर के बिटियन के मेले में व्यापार करने के लिए वह अपने परिवार के साथ आया था। शुक्रवार की शाम अली गंज चौराहे पर वह अपने परिवार के साथ टेंपो का इंतजार कर रहा था। रात करीब नौ बजे एक टेंपो डाला पहुंची और उसके चालक ने व्यापारी की 13 वर्षीय बेटी रोशनी को जबरिया खींचकर गाड़ी में आगे बैठाने लगा। व्यापारी व उनके परिजन विरोध करने लगे तो टेंपो चालक अपने साथियों के साथ उन पर लाठी डंडा, राड से हमला कर दिया।हमलावरों ने बैग में रखे 6 हजार रुपये भी लूट लिए और बेटी से छेड़खानी की। शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो हमलावर भाग निकले। लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए सीएचसी कुंडा में भर्ती कराया गया। पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। इस संबंध में इंस्पेक्टर का कहना है कि लूट और छेड़खानी का आरोप गलत है। सवारी बैठाने को लेकर विवाद हुआ है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें