फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्दी का सितम शुरू, दो की मौत

Fri, 05 Dec 2014 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापगढ़। कोहरे और शीतलहर ने जिले में गुरुवार रात से दस्तक दे दी है। शुक्रवार को पारा लुढ़ककर 12.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। फतनपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार रात ठंड की चपेट में आने से दो महिलाआें की मौत हो गई। सुरवामिश्रपुर गांव निवासी इसराजी देवी (60) गुरुवार रात ठंड की चपेट में आ गई। सीने में दर्द शुरू होने पर परिजनों ने डॉक्टर बुलाया, लेकिन उसकी मौत हो गई थी। इसी गांव में प्रेमनारायण मिश्र की पत्नी दयावती (50) को भी गुरुवार रात ठंड लग गई। परिजन उसे लेकर निजी अस्पताल पहुंचे, लेकिन सांसें थम चुकी थीं।
विज्ञापन


कोहरे का असर ट्रेनों पर भी पड़ा। ज्यादातर ट्रेन विलंब से पहुंचीं। जैसलमेर एक्सप्रेस दो घंटे विलंब से तो पंजाब मेल अप-डाउन दोनों ही करीब ढाई घंटे विलंब से स्टेशन पर पहुंचीं। इनके अलावा पीआरएल, जनता एक्सप्रेस, पद्मावत एक्सप्रेस के साथ ही वाराणसी जाने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस भी देरी से जंक्शन पर पहुंचीं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें