फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम से रुपये उड़ाने वाले गैंग का खुलासा, सरगना शिक्षक समेत भतीजा पुलिस के हत्थे चढ़ा

विज्ञापन
atm loot cases opened . 2 caught - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
एटीएम से रुपये उड़ाने वाले गैंग का पुलिस ने खुलासा करते हुए सरगना शिक्षक समेत भतीजे को जेल भेज दिया। आरोपी सरगना का बेटे समेत गैंग के पांच सदस्य फरार हैं। जिनकी तलाश में लगातार पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन

नगर कोतवाली के सुखपालनगर के करीब स्थित ओबीसी के एटीएम बूथ से सीओ सिटी अभय पांडेय ने सिटी व मोहनगंज चौकी प्रभारी ने शनिवार को दो लोगों को दबोचा। जिनके पास से एक बाइक व चार एटीएम मिले। पूछताछ में दोनों ने एटीएम कार्ड हेराफेरी कर लोगों के रुपये उड़ाने की बात स्वीकार कर ली। सीओ सिटी अभय पांडेय ने बताया कि पकड़ा गया संदीप सिंह पुत्र मुकेश सिंह निवासी विक्रमपुर अपने 6 साथियों के साथ एटीएम कार्ड हेराफेरी कर लोगों को अपना शिकार बनाते थे। पकड़े गए शिवा सिंह के चाचा शिव बहादुर सिंह मोहनगंज स्थित एक कालेज में शिक्षक हैं। वह एटीएम से रुपये उड़ाने वालों को संरक्षण देते थे। रुपये उड़ाने के बाद बंटवारा होता था।
सभी एक जगह भीड़ लगा लेते और मौका मिलते ही लोगों का पिनकोड देखने के बाद एटीएम उड़ा दिया करते थे। शिव बहादुर सिंह ने कई बाइकें रखी हुई हैं। जिसे अदल-बदल कर शातिर बदमाश घटनाओं को अंजाम दिया करते थे। इनका एक गिरोह है। जिसमें कुल सरगना को लेकर कुल सात सदस्य हैं। सरगना का बेटा सत्यसिंह, शिवा सिंह पुत्र लालजी सिंह, सागर सिंह पुत्र प्रवेश सिंह, देशराज पुत्र भारत सिंह और आकाश पुत्र अज्ञात निवासीगण विक्रमपुर फरार चल रहे हैं। जिनकी तलाश में सिटी व मोहनगंज चौकी प्रभारी लगे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें