फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध कब्जा होने पर अब लेखपालों पर गिरेगी गाज

Fri, 08 Jul 2016 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे की आने वाली शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी डॉ.आदर्श सिंह ने नाराजगी व्यक्त की है। उन्होेंने कहा कि अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी होगी। एसडीएम, सीओ, तहसीलदार और एसओ को पुलिस और राजस्व विभाग की टीम बनाकर अवैध कब्जा खाली कराने का निर्देश दिया है। उन्होंने सभी एसडीएम से प्रतिदिन की रिपोर्ट मांगी है। डीएम ने अवैध कब्जों के मामलों में लेखपालों की भूमिका संदिग्ध मानी है।
विज्ञापन


चेतावनी दी है कि सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जा मिलने पर क्षेत्रीय लेखपालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। तहसील दिवस, जनता दर्शन में तालाब, चकमार्ग और ग्राम समाज की जमीनों पर अवैध कब्जा करने की शिकायतों में वृद्धि होने पर डीएम ने एक बार फिर राजस्व और पुलिस विभाग की टीम को सक्रिय करने का फैसला लिया है। डीएम ने गुरुवार को पत्र जारी कर क्षेत्रीय लेखपालों की भूमिका संदिग्ध मानते हुए कार्रवाई का निर्देश दिया है। सभी एसडीएम, सीओ, तहसीलदार और एसओ को पत्र जारी कर साफ कहा है कि शिकायत मिलने पर टीम के साथ मौके पहुंचकर अवैध कब्जा हटवाया जाए। डीएम ने सभी एसडीएम से प्रतिदिन की प्रगति रिपोर्ट तलब की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें