बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता के दूसरे दिन जिले भर से आने वाले बच्चों ने अपना कौशल दिखाकर दर्शकों का दिल जीत लिया। लंबीकूद में बालिका वर्ग में कुंडा की रुबी यादव अव्वल रही, तो बालक वर्ग में लालगंज के दीपक सरोज ने बाजी मारी। दिन भर चली प्रतियोगिता का समापन कार्यक्रम बुधवार को दो बजे डीएम शंभु कुमार और सीडीओ राजकमल यादव करेंगे।
शहर के स्पोर्ट्स स्टेडियम में दूसरे दिन हुई प्रतियोगिता में प्राथमिक बालिका वर्ग में लालगंज की रुबी यादव प्रथम, मंगरौरा की ज्योति दूसरे, संडवा चंद्रिका की किरन वर्मा तीसरे स्थान पर रही। बालक वर्ग में लालंगज के दीपक सरोज प्रथम, संडवा चंद्रिका के शत्रुघ्न दूसरे और शिवगढ़ के अरबाज खान तीसरे स्थान पर रहे। गोलाफेंक में लक्ष्मणपुर के मो, सबील प्रथम, बिहार के अरुण यादव दूसरे और लालगंज के दीपक तीसरे स्थान पर रहे। कुश्ती प्रतियोगिता में संडवा चंद्रिका के शेषमणि प्रथम और बाबागंज के आदित्य दूसरे स्थान पर रहे। प्राथमिक वर्ग कबड्डी में कुंडा प्रथम और सदर के बच्चे दूसरे स्थान पर रहे। उच्च प्राथमिक बालक वर्ग 400 मीटर दौड़ में संडवा चंद्रिका के शत्रुहन वर्मा प्रथम, बिहार के निखिल कुमार दूसरे और मंगरौरा के जयहिंद तीसरे स्थान पर रहे। उच्च प्राथमिक वर्ग लंबीकूद में मानधाता की शैहबुननिशा प्रथम, लक्ष्मणपुर की लैबिनबानों दूसरे स्थान पर रही। ऊंची कूद में गौरा ब्लाक की ज्योति तिवारी प्रथम, कुंडा की आरती दूसरे स्थान पर रही। गोलाफेंक में बेलखरनाथ की मुस्कान प्रथम, पट्टी की संध्या दूसरे और बाबागंज की कल्पना तीसरे स्थान पर रही। नगर खंड शिक्षा अधिकारी सत्य प्रकाश जायसवाल की देखरेख में हुई प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका प्रभाकर सिंह, सुशील कुमार सिंह, राम कुमार सिंह,मंजू सिंह, सुरेंद्र प्रसाद पांडेय, शाहआलम, राकेश सिंह, राजेश सिंह, सुदीप पांडेय आदि ने निभाई।