पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती शुक्रवार को जिलेभर में सुशासन दिवस के रूप में धूमधाम से मनाई गई। शिक्षण संस्थाओं, सामाजिक संगठनों, सभी विकास खंडों, साधन सहकारी समितियों में कृषि मेला, गोष्ठी एवं प्रदर्शनी सहित विविध कार्यक्रम हुए। भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने कार्यक्रम में शामिल होकर किसानों के हितों में संचालित योजनाओं एवं उपलब्धियों के बारे में जागरूक किया गया। वहीं ब्लाकों में प्रधानमंत्री ने किसानों से लाइव बातचीत की। इधर, डीएम व सीडीओ ने भ्रमण कर कार्यक्रम का जायजा लिया।
पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व.अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती रामपुर खास विधानसभा में भाजपा द्वारा धूमधाम से मनाई गई। सांसद संगमलाल गुप्ता ने पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि भारत का किसान अब और पिछड़ेपन में नहीं रह सकता।
दुनिया के बड़े-बड़े देशों के किसानों को जो आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं, वह सुविधाएं भारत के भी किसानों को मिले, इसे लेकर सरकार प्रयासरत है। सरकार किसानों के विकास को लेकर कटिबद्ध है। इधर, विश्वनाथगंज विधानसभा क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष हरिओम मिश्र ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी एक कुशल राजनीतिज्ञ के साथ-साथ अच्छे वक्ता और साहित्यकार थे। उनके नेतृत्व क्षमता की विरोधी भी सराहना करते हैं। अटल बिहारी वाजपेयी ने अपनी नेतृत्व क्षमता के बल पर विषम परिस्थितियों में भी देश को विकास के पथ पर ले जाने का काम किया।
इस दौरान पवन गौतम बाबागंज प्रभारी, अशोक मिश्रा लक्ष्मणपुर ब्लाक अतिथि, अवधेश जी मंगरौरा मुख्य अतिथि, शिवप्रकाश मिश्र सेनानी कुंडा, राकेश सिंह सदर ब्लॉक, बृजेश मिश्रा पूर्व विधायक, रामजी मिश्र संडवा चंद्रिका, भाजपा मीडिया प्रभारी राघवेंद्रनाथ शुक्ला , मंडल अध्यक्ष रोहित सिंह, राजेश मिश्रा विभिन्न विकास खंडों में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद रहे। इधर, साधन सहकारी समिति सरायदेवराय मानधाता में किसान सम्मान दिवस का आयोजन किया गया । बतौर मुख्य अतिथि एडीओ कॉपरेटिव राजेश कुमार मौर्य ने किसानों को संबोधित कर सम्मानित किया। अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष राजकिशोर वर्मा एवं संचालन सचिव कपिल सिंह ने किया।
अटलजी राजनीतिज्ञ के रूप में एक मिसाल : वरुण
भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा शहर के दहिलामऊ स्थित अटल भवन में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी व शिक्षाविद् महामना मदनमोहन मालवीय की जयंती मनाई गई। भाजयुमो काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय महामंत्री वरुण प्रताप सिंह ने कहा कि भारतीय लोकतांत्रिक की राजनीति में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी राजनीतिज्ञ के रूप में एक मिसाल हैं। उनकी नेतृत्व क्षमता का हर कोई कायल था। रक्षा व सुरक्षा के मुद्दों पर उन्होंने अनुकरणीय कार्य किया है। वह चाहे पाकिस्तान के खिलाफ कारगिल युद्ध हो या फिर परमाणु परीक्षण। इस अवसर पर पंकज सिंह सर्वेश सिंह, सुजीत पांडेय, मोनू मिश्र, सुनील दुबे, अंशुमान सिंह, संतोष तिवारी, महेश शुक्ल, विवेक सिंह, अमित सिंह, अमितेश सिंह, प्रदीप सिंह, रोहित मिश्र आदि मौजूद रहे।
किसानों ने देखा प्रधानमंत्री का लाइव प्रसारण
किसान सम्मान दिवस पर साधन सहकारी समिति सहेरुआ के अध्यक्ष नीलम नरेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती मनाई गई। इस दौरान प्रधानमंत्री ने किसानों से बात की। इस मौके पर जिला सहकारी बैंक लिमिटेड शाखा देल्हूपुर के प्रबंधक अशोक कुमार सिंह, साधन सहकारी समिति सचिव श्याम सिंह, साधन सहकारी समिति अध्यक्ष नीलम नरेंद्र प्रताप सिंह, प्रधान प्रमोद कुमार मिश्र, अरुण कुमार सिंह, आलोक सिंह, अशोक कुमार सिंह, चौकी प्रभारी शनिदेव दिलीप कुमार तिवारी आदि मौजूद रहे।
अटलजी के पदचिह्नों पर चलकर देश का विकास कर रही मोदी सरकार: धीरज ओझा
शिवगढ़ विकास खंड में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल विहारी बाजपेयी की जयंती सुशासन दिवस के रूप में धूमधाम से मनाई गई। बतौर मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक अभय कुमार उर्फ धीरज ओझा ने अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर पुष्पार्चन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विधायक धीरज ओझा ने कहा कि मोदी सरकार ने किसानों के हितों कई महात्वाकांक्षी योजनाओं को संचालित कर देश के कृषकों की आर्थिक समृद्धि में सहयोग करने का कार्य किया है। पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी के ही पदचिह्नों पर चलकर मोदीजी देश का चहुंमुखी विकास कर रहे हैं। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष मीरा गुप्ता, जिला पंचायत सदस्य लल्लन परिहार, उपजिलाधिकारी रानीगंज राहुल यादव, सीओ अतुल अंजान तिवारी, खंड विकास अधिकारी प्रतीक सिंह, भाजपा नेता संतोष मिश्र, प्रतिनिधि अजय ओझा व शिवम ओझा, धर्मेंद्र मिश्र, जयेंद्रनाथ उपाध्याय उपस्थित रहे।
किसानों का भला चाहती है मोदी सरकार
संडवाचंद्रिका विकास खंड परिसर में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस को किसान सम्मान दिवस के रूप में मनाया गया। भाजपा नेता पूर्व विधायक बृजेश मिश्र सौरभ ने कहा कि भाजपा किसानों का हित चाहती है। किसानों के हितों में सरकार की ओर से कई योजनाएं चलाई गई हैं। इस दौरान भाजपा नेता अरविंद शुक्ल, राम अकबाल सिंह, आलोक दुबे, विवेक तिवारी, रामसिंह,संतराम मिश्र, रजवंत सिंह मंगल मिश्र आदि उपस्थित रहे।
याद किए गए महामना मदनमोहन मालवीय व अटल बिहारी वाजपेयी
प्रतापगढ़। शहर के चिलबिला स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में पंडित मदन मोहन मालवीय व पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर अध्यक्ष रोशनलाल उमरवैश्य, टैक्स बार के अध्यक्ष नीरज तिवारी, घनश्याम उमरवैश्य, प्रधानाचार्य दिग्विजय नाथ पांडे, बृजेश तिवारी, जयप्रकाश, प्रीति सिंह, विभा शुक्ला ने महामना व अटलजी के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें याद किया। अध्यक्ष रोशनलाल ने कहा कि देश के विकास में दोनों ही लोगों का बहुत बड़ा योगदान है। युवा पीढ़ी को दोनों महापुरुषों से प्रेरणा लेकर समाज के हित में कार्य करना चाहिए।
सदर ब्लाक में प्रधानमंत्री का स्क्रीन पर प्रसारण देखते लोग।- फोटो : PRATAPGARH