फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज से अष्ट कमल, काशी से आए गेंदा के फूल

विज्ञापन
कचहरी के बगल चौराहे पर लगी फूलों की दुुकान। फाइल - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
दीपावली के पर्व पर माता महालक्ष्मी को बेल्हावासी प्रयागराज के अष्ट कमल चढ़ाकर प्रसन्न करेंगे। इसके अलावा पूजन अर्चन के लिए बेला, चमेली, गेंदा के फूल भी बनारस से मंगाए गए हैं। सबसे ज्यादा डिमांड अष्ट कमल की है। दीपावली और धनतेरस पर विशेष पूजन के लिए लोग आर्डर देना शुरू कर दिए हैं। फूलमंडी में सुबह से लेकर देर शाम तक लोगों की भीड़ लगी हुई है।
विज्ञापन

दीपावली और धनतेरस के पर्व को लेकर घरों में तैयारियां शुरू हो गई हैं। बाजारो की रौनक अभी से ही दिखने लगी है। लोग पूजन के लिए जहां मूर्तियां खरीद रहे हैं, वहीं मां को प्रसन्न करने के लिए फूल मंडी में फूल और मालाओं का आर्डर देना शुरू कर दिए हैं। बेल्हा में फूल की खेती न होने के कारण व्यापारी काशी और प्रयागराज से फूल मंगा रहे हैं।
कमल की विशेष डिमांड को देखते हुए व्यापारियों ने प्रयागराज से आर्डर मंगवाया है। गेंदा और अन्य फूल काशी से आएंगे। शहर के अजीतनगर के फूल व्यापारी मंगला प्रसाद माली ने बताया कि काशी की फूलमंडी में अलग-अलग जनपदों से फूल बिकने के लिए आते हैं। बेल्हा के व्यापारियों को फूल खरीदने के लिए बनारस या फिर इलाहाबाद जाना पड़ता है।
विज्ञापन

बनारस और प्रयागराज के व्यापारियों को फूलों का आर्डर दे दिया गया है। धनतेरस से बिक्री शुरू हो जाएगी। लोग पूजा के अलावा घरों को सजाने के लिए भी बड़े पैमाने पर फूलों की खरीदारी करते हैं। ऐसे में दीपावली पर गेंदा के फूल की डिमांड सबसे अधिक होती है।
धनतेरस और दीपावली पर बिक जाता है लाखों का गेंदा, कमल
धनतेरस और दीपावली के पर्व पर गेंदा के फूल की डिमांड बढ़ जाती है। लोग घरों की सजावट के लिए जहां गेंदा का फूल खरीदते हैं वहीं भगवान गणेश को प्रसन्न करने के लिए भी गेंदा का प्रयोग किया जाता है। दीपावली के दिन महालक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए लोग कमल का फूल चढ़ाते हैं।
35 रुपये में व्यापारी खरीदते हैं गेंदा का माला
फूलों के व्यापारी मंगला प्रसाद के मुताबिक बनारस में 35 रुपये में गेंदा के फूल की माला मिलती है। इसे यहां लाकर 40 से 50 रुपये में बेचा जाता है। कमल का फूल दो सौ रुपये दर्जन मिलता है। बेल्हा में उसकी बिक्री 20 से 30 रुपये पीस की जाती है। दीपावली के त्योहार पर गुलाब के फूल की डिमांड बहुत कम होती है।
गेंदा के फू ल से गणेश, कमल से प्रसन्न होती महालक्ष्मी
रानीगंज के थरिया गांव निवासी आचार्य पंडित प्रभाकरनाथ पांडेय मुताबिक गेंदा के फूल से भगवान गणेश बहुत प्रसन्न होते हैं। इसके चलते लोग उन्हें गेंदा का फूल चढ़ाते हैं। वहीं महालक्ष्मी कमल के फूल के चढ़ावे से खुश होती हैं। धन की प्राप्ती होती है।
पीले पुष्प से विष्णुजी जहां प्रसन्न होते हैं वहीं सफेद से शंकर और नीले कलर के पुष्प अर्पित करने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं और घर की बाधाओं को दूर करते हैं। गुड़हल के लाल पुष्प से मा दुर्गा प्रसन्न होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें