फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नृत्य व गीत की प्रस्तुति से छात्र-छात्राओं ने मचाया धमाल

विज्ञापन
भुपियामऊ स्थित जय मंगल सिंह शिक्षण संस्थान में आयोजित फेयरवेल पार्टी में सम्मानित प्रशिक्षु। - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
डॉ जयमंगल सिंह प्राथमिक प्रशिक्षण संस्थान भुपियामऊ में शुक्रवार को बीएड एवं डीएलएड के वरिष्ठ छात्र-छात्राओं के विदाई समारोह का आयोजन हुआ। बीएड एवं डीएलएड के कनिष्ठ छात्र-छात्राओं ने नृत्य व गीत की प्रस्तुति से विदाई समारोह को यादगार बनाया।
विज्ञापन

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रबंधक धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि शिक्षा से ही सर्वांगीण विकास संभव है। विद्यार्थी जीवन अनुशासित होना चाहिए। अनुशासित जीवन से ही व्यक्ति नए कीर्तिमान स्थापित करते है। उन्होंने कहा कि देश मेें जितने भी महापुरुष हुए हैं, उनके जीवन की सफलता का मूलमंत्र अनुशासन ही रहा है।
उन्होंने छात्र-छात्राओं को इसके प्रेरित किया। उन्होंने वरिष्ठ प्रशिक्षुओं शिवानी, नेहा, एजाज , ज्योति, काशिफ, अंकित कुमार, ऐश्वर्या ,जयेश, निशांत ,सौरभ , कुलसुम फातमा, अंशुमान को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्राचार्य डॉक्टर शेषमणि मिश्र ने शिक्षा के माध्यम से देश एवं समाज सेवा के लिए छात्र-छात्राओं को प्रेरित किया।
विज्ञापन

डीएलएड विभागाध्यक्ष डॉ शशांक कुमार सिंह ने भी अपने विचार रखे। इस अवसर पर अरुण सिंह, विनोद दुबे, चंद्रप्रकाश सिंह, प्रवीण सिंह, मनोज, सिम्मी सिंह, प्रभा सिंह, विपेंद्र पाल, आशीष वारी, शिवाकांत यादव ,विजय सरोज, बृजेश यादव आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें