फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आशापुर भाटन चुना गया सांसद आदर्श गांव

विज्ञापन
विज्ञापन
सांसद संगमलाल गुप्ता ने अपने कार्यकाल के पहले सांसद आदर्श गांव के रूप में संडवा चंद्रिका विकास खंड के आशापुर भाटन गांव का चयन किया है। हालांकि इस गांव में अधिक विकास कार्य कराने की आवश्यकता नहीं है, मुख्य सडक़ के ठीक बगल स्थित ग्राम पंचायत में प्राइमरी और मिडिल स्कूल के साथ ही लिंक मार्ग का निर्माण पहले ही हो चुका है।
विज्ञापन

मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल और सांसद के रूप में संगमलाल गुप्ता की नई पारी में सांसद आदर्श गांव के रूप में संडवा चंद्रिका विकास खंड के आशापुर भाटन गांव का चयन किया है। हालांकि इस वर्ष जिले में एक ही सांसद आदर्श गांव रहेगा। दरअसल, सांसद विनोद सोनकर ने कौशांबी जिले के एक गांव का चयन किया है।
सांसद संगमलाल गुप्ता ने जिस गांव को आदर्श गांव बनाने के लिए चुना है, उसमें अधिकांश विकास कार्य पहले ही हो चुका है। प्रतापगढ़-अमेठी हाईवे पर स्थित गांव में प्राइमरी और मिडिल स्कूल का पहले ही निर्माण हो चुका है, जबकि लिंक मार्ग के रूप में खड़ंजा बना हुआ है।
विज्ञापन

फिलहाल इस गांव का चयन होने से गांव के लोग काफी खुश हैं। डीडीओ सुदामा प्रसाद ने बताया कि शासन से आने वाली सभी योजनाओं को प्राथमिकता पर लागू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें