फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व केंद्रीय के निधन पर शोक की लहर

विज्ञापन
पूर्व वित्त मंत्री अरूण जेटली के निधन पर भाजपा कार्यालय में आयोजित शोकसभा में मौन रखे लोग। - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
भाजपाइयों ने आयोजित की श्रद्धांजलि सभा, कैंडिल जलाकर अर्पित किए श्रद्धासुमन
विज्ञापन

प्रतापगढ़। शनिवार को पूर्व केंद्रीय वित्तमंत्री और राज्यसभा सांसद अरुण जेटली के निधन की खबर से जिले में शोक की लहर दौडृ गई। भाजपाइयों सहित अन्य संगठनों ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया। इस दौरान दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से कामना की।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष हरिओम मिश्रा ने कहा कि यह भारतीय जनता पार्टी की एक अपूर्णनीय क्षति है। सभी कार्यकर्ता स्तब्ध हैं। भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर आयोजित शोक सभा में 2 मिनट का मौन रखकर मृत आत्मा की शांति के लिए पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने प्रार्थना की। इस अवसर पर भूपेश त्रिपाठी, रायसाहब सिंह, अशोक मिश्रा, गोकुल नाथ, राघवेंद्र शुक्ला आदि मौजूद रहे। नगरपालिका अध्यक्ष प्रेमलता सिंह व पूर्व नपाध्यक्ष हरिप्रताप सिंह ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि देश के प्रति उनका योगदान भुलाया नहीं जा सकता। अभाविप के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पूर्व वित्त मंत्री के निधन पर गहरी शोक संवेदना प्रकट की। कैंडल जलाकर ईश्वर से मृत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। जिला प्रमुख डॉ. राजेश भट्ट,, शिवम श्रीवास्तव, हर्ष, कार्तिकेय, प्रियम, सदर तहसील संयोजक अमरमणि मिश्रा, कार्तिक हनी मिश्रा सहित कार्यकर्ताओं ने उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें