फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो लाख रुपये रंगदारी न देने पर परिवार को खत्म करने की मिली धमकी

विज्ञापन
Arrested for demanding extortion from mobile shopkeeper
विज्ञापन
कंधई थाना क्षेत्र के रखहा में मोबाइल दुकानदार से दो लाख रुपये रंगदारी मांगने वाले को पुलिस ने दबोच लिया। उसके पास से पुलिस ने तमंचा व धमकी में प्रयुक्त मोबाइल बरामद किया है। उसे बृहस्पतिवार को जेल भेज दिया गया। जिसके बाद दुकानदार के सहमे परिजनों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

कंधई थाना क्षेत्र के गनईडीह निवासी रोशन कुमार गौड़ ने रखहा बाजार में मोबाइल की दुकान खोल रखी है। उसका आरोप है कि गांव के रहने वाले प्रकाश सिंह उर्फ चिंकू सिंह से उसकी रंजिश है। कई दिन पहले प्रकाश सिंह ने फोन कर धमकाया था कि होली पर घर आ रहा हूं। बच सको तो बच लेना। उसे व उसके भाई को दुनिया में रहने नहीं दूंगा। भयभीत रोशन ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। बताते हैं कि बुधवार की रात वह दुकान बंद कर घर के लिए निकला।
तभी प्रकाश हाथ में असलहा लेकर पहुंचा और उसकी कनपटी पर सटाते हुए धमकाने लगा। कहा कि दो लाख रुपये नहीं दोगे तो जीने नहीं पाओगे। आसपास के लोगों को आता देख वह विरोध करने लगा। शोर सुनकर आसपास के लोग भी दौड़ पड़े। यह देख वह फायर करते हुए भाग निकला।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस उसकी तलाश करती रही। खोजबीन के दौरान पुलिस ने आरोपी प्रकाश सिंह को चौखड़ा मोड़ के करीब राजपूत ढाबे के पास दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से तमंचा-कारतूस व मोबाइल बरामद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें