फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापगढ़ : यात्रियों से खटारों बसों को धक्का लगाने के मामले में एआरएम तलब, अखिलेश के ट्वीट के बाद एमडी सख्त

Sat, 20 Aug 2022 08:14 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़

सार

प्रतापगढ़ रोडवेज डिपो में 17 अगस्त को कुछ यात्री चालक-परिचालक के साथ बसों को स्टार्ट करने के लिए धक्का लगा रहे थे। अमर उजाला ने इसकी तस्वीर को प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया था। सपा सुप्रीमो और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेेश ने अमर उजाला की तस्वीर को ट्वीट करते हुए रोडवेज की व्यवस्था पर सवाल उठाया। 
विज्ञापन
pratapgarh News : रोडवेज की बसों को धक्का लगाते यात्री। - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोडवेज बस डिपो में खटारा बसों को स्टार्ट करने के लिए यात्रियों से धक्का लगवाने की अमर उजाला में प्रकाशित तस्वीर सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के ट्वीट करने के बाद बवाल मचा है। इस मामले में रोडवेज के एमडी ने नाराजगी जताते हुए प्रतापगढ़ के एआरएम और प्रयागराज परिक्षेत्र के आरएम को तलब कर लिया है। 

विज्ञापन

प्रतापगढ़ रोडवेज डिपो में 17 अगस्त को कुछ यात्री चालक-परिचालक के साथ बसों को स्टार्ट करने के लिए धक्का लगा रहे थे। अमर उजाला ने इसकी तस्वीर को प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया था। सपा सुप्रीमो और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेेश ने अमर उजाला की तस्वीर को ट्वीट करते हुए रोडवेज की व्यवस्था पर सवाल उठाया। 

विज्ञापन

पूर्व सीएम ने तंज कसा कि डबल इंजन की सरकार होते हुए भी रोडवेज की बसें विकास के मार्ग पर नहीं चल रही हैं। इस पर रोडवेज के एमडी ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। उन्होंने मामले की पूरी जानकारी के साथ एआरएम और प्रयागराज परिक्षेत्र के डीआरएम को तलब कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें