आईसीएसई बोर्ड का हाईस्कूल व इंटर परीक्षा परिणाम शनिवार की शाम घोषित कर दिया गया। परीक्षा में जिले के सभी छात्र-छात्राएं पास हुए हैं। आईसीएसई बोर्ड की हाईस्कूल की परीक्षा में नेशनल पब्लिक स्कूल की अर्चिता श्रीवास्तव ने जिले में पहला स्थान प्राप्त किया है।
आईसीएसई बोर्ड का हाईस्कूल व इंटर परीक्षा परिणाम शनिवार की शाम घोषित कर दिया गया। परीक्षा में जिले के सभी छात्र-छात्राएं पास हुए हैं। आईसीएसई बोर्ड की हाईस्कूल की परीक्षा में नेशनल पब्लिक स्कूल की अर्चिता श्रीवास्तव ने जिले में पहला स्थान प्राप्त किया है। उन्हें 99.1 प्रतिशत अंक मिले हैं। इसी प्रकार इंटर की परीक्षा में प्रभात एकेडमी के शाश्वत मिश्रा व आयुष्मान त्रिपाठी ने जिले में पहला स्थान प्राप्त किया। दोनों को 91.8 प्रतिशत अंक मिले हैं। शनिवार को परीक्षा का परिणाम घोषित होने के बाद छात्र-छात्राओं की खुशी का ठिकाना न रहा। स्कूल में बच्चों को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया गया।
विज्ञापन
जिले में आईसीएसई बोर्ड के सिर्फ दो विद्यालय हैं। हाईस्कूल में नेशनल पब्लिक स्कूल की अर्चिता श्रीवास्तव 99.1 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले की टॉपर बनी हैं। दूसरे स्थान पर रहीं इसी स्कूल की ऐश्वर्य सिंह को 97.7 प्रतिशत अंक मिले हैं। तीसरे स्थान पर इसी स्कूल की खुशी त्रिपाठी को 96.8 व प्रभात एकेडमी की मिली केसरवानी को 96.8 प्रतिशत अंक मिले हैं। नेशनल पब्लिक स्कूल के सिद्धार्थ कुमार को 89.5 प्रतिशत अंक मिले हैं। इसी प्रकार प्रभात एकेडमी के अक्षत सिंह को 96.16, हर्षवर्धन, खुशी कुमार व सुभांशु को 95.16, अंदी सोमवंशी व भार्गवी पांडेय को 94.5, वासुदेव त्रिपाठी को 94, आयुष्मान सिंह को 92 तथा आकृति श्रीवास्तव को 91.5 प्रतिशत अंक मिले हैं।
इसी प्रकार इंटर की परीक्षा में प्रभात एकेडमी के शाश्वत मिश्रा व आयुष्मान त्रिपाठी ने 91.8 प्रतिशत अंक पाकर जिले में पहला स्थान हासिल किया है। दूसरे स्थान पर रहे इसी स्कूल के देवेश सिंह व शिखर प्रताप सिंह को 91.2 प्रतिशत अंक मिले हैं। तीसरे स्थान पर इसी स्कूल के आदित्य शर्मा रहे। इन्हें 90.6 प्रतिशत अंक मिले हैं। इसी स्कूल की इंटर की बालिकाओं में फारेस्ट रेंजर फतेहबहादुर खान की बेटी सानिया को 90.4, प्रिया सावंत को 89.6, संस्कृति शुक्ला व शबनम बानो को 89.2, पूर्णिमा सिंह व खुशी सिंह को 88.4 तथा प्राची सिंह को 87.4 प्रतिशत अंक मिले हैं।
्रभात एकेडमी में आईसीएसई बोर्ड इंटर का परणिाम देख उत्साहित छात्र। संवाद- फोटो : PRATAPGARH