खाना खाने के बाद तीन मिनट तक करें दांतों की सफाई
अमर उजाला के अभियान अपराजिता : 100 मिलियन स्माइल के तहत स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
00 अपराजिता 00
प्रतापगढ़। अमर उजाला के अभियान अपराजिता : 100 मिलियन स्माइल के तहत गुरुवार को संडवाचंद्रिका के गड़वारा बाजार स्थित एएन मेमोरियल पब्लिक स्कूल में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं के दांतों की जांच करने के साथ उन्हें दांत स्वस्थ्य रखने के टिप्स दिए गए। बताया गया कि खाना खाने के पहले हाथ और खाना खाने के बाद तीन मिनट तक दांतों की सफाई नियमित रूप से करनी चाहिए।
गड़वारा बाजार स्थित एएन मेमोरियल पब्लिक स्कूल में गुरुवार सुबह स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में दंत रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अवंतिका पांडेय ने छात्राओं के साथ ही छात्रों के दांतों की जांच करते हुए बताया कि खाना खाने के पहले हाथ धुलना चाहिए। इससे संक्रामक बीमारी से बचा जा सकता है। खाना खाने के बाद शाम को नियमित तीन मिनट तक हल्के हांथों से दांतों की सफाई करनी चाहिए। इससे दांत पीले होने या फिर कीड़े लगने का डर नहीं रहता है। उन्होंने कहा कि मुंह से दुर्गंध आने पर तत्काल डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। बदल रहे मौसम में बचकर रहने की सलाह देते हुए सर्दी, जुकाम और बुखार की दवा मुफ्त में वितरित की। छात्राओं को माहवारी के दौरान संक्रामण से बचाव के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर प्रबंधक पंकज द्विवेदी, प्रधानाचार्य सावित्री द्विवेदी, सुन्या गुप्ता, आरती सिंह, उपमा सिंह, पूजा शुक्ला, प्रिया दूबे, शिखा दूबे, रोशनी, अंजनी, अन्नू पांडेय, तन्नू पांडेय, राजमती, रीया, गीता, विमलेश कुमारी आदि लोग मौजूद रहे।