कुंडा ब्लाक में मुख्यमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को दिया गया प्रमाण पत्र। संवाद
मुख्यमंत्री आवास के 818 लाभार्थियों को मंगलवार को ब्लाॅक मुख्यालयों पर स्वीकृत पत्र दिया गया। साथ ही पहली किस्त के रूप में 40-40 हजार रुपये का भुगतान किया गया। लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखने के लिए ब्लाॅकों पर बड़ी संख्या में लाभार्थियों के साथ पंचायत प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।
ब्लाॅक मुख्यालयों पर कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया। इस मौके पर लाभार्थियों को स्वीकृत पत्र देकर पहली किस्त की भुगतान की जानकारी दी गई। परियोजना अधिकारी आरसी शर्मा ने बताया कि जिले में 818 लाभार्थियों को मंगलवार को स्वीकृत पत्र दिया गया है। दैवीय आपदा में पीड़ितों को आवास बनाने के लिए 1.20 लाख रुपये मिलते हैं।
साठ लाभार्थियों को दिया स्वीकृत पत्र
संडवा चंडिका ब्लॉक परिसर में बीडीओ अपर्णा सैनी ने साठ लाभार्थियों को स्वीकृत पत्र दिया। इस मौके पर प्रभारी एडीओ पंचायत सुनील मौर्य, लेखाकार हरिश्चंद्र तिवारी, प्रधान वंशराज सिंह, दीपक सिंह, पंचायत सचिव संजय रावत, संजय यादव और शुभम सहित अन्य लोग मौजूद रहे।