प्रतापगढ़। छात्रवृत्ति से वंचित विद्यार्थियों को शासन ने राहत दी है। आवेदन के लिए छात्रवृत्ति पोर्टल दोबारा खोल दिया गया। विद्यार्थी 20 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन
कक्षा नौवीं से 12 वीं तक के विद्यार्थी ऑनलाइन आवेदन के साथ संशोधन भी कर सकेंगे। तकनीकी दिक्कतों और विद्यालयों द्वारा मास्टर डाटा लॉक नहीं किए जाने की शिकायतों के बाद अतिरिक्त समय दिया गया है। डीआईओएस ओमकार राणा ने बताया कि संशोधित कार्यक्रम के अनुसार 12 से 19 नवंबर तक मास्टर डाटा तैयार किया जाएगा। बताया कि 13 से 20 नवंबर तक सत्यापन कार्य होगा। विद्यार्थियों को आवेदन की हार्डकापी संबंधित विद्यालय में जमा करनी होगी। वहीं, विद्यालय 23 नवंबर तक बायोमीट्रिक प्रमाणीकरण, उपस्थिति और आवेदन सत्यापन की प्रक्रिया पूरी करेंगे। समाज कल्याण विभाग ने शिक्षण संस्थानों को निर्धारित समय में सभी औपचारिकताएं पूरी करने के निर्देश दिए हैं, ताकि पात्र विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति बाधित न हो।