रानीगंज के सांई बालिका इंटर कालेज में अपराजिता के बैनर तले आयोजित स्वास्थ्य शिविर में बच्चों का ?
- फोटो : PRATAPGARH
अमर उजाला के अभियान अपराजिता : 100 मिलियन स्माइल के तहत मंगलवार को रानीगंज के लच्छीपुर बाजार स्थित साईं बालिका इंटरमीडिएट कालेज में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन हुआ। चिकित्सकों ने छात्राओं का स्वास्थ्य का परीक्षण कर दवाएं वितरित कीं। इस दौरान डेंगू, टायफाइड, मलेरिया बुखार सहित तमाम रोगों से बचाव की जानकारी दी।
चिकित्सक वीके दूबे ने कहा कि शुरुआत में सामान्य सा लगने वाला बुखार देरी या गलत इलाज से जानलेवा साबित हो सकता है। अगर बुखार की शिकायत है तो फौरन खून की जांच कराएं, ताकि यह स्पष्ट हो जाए कि कौन सा बुखार है। प्लेटलेट्स कितना कम हुआ है। बुखार स्पष्ट होने पर सहजता से इलाज हो जाएगा, परेशान नहीं होना पड़ेगा। उन्होंने डेंगू के भी लक्षण बताए।
डा. दुर्गेश ने कहा कि बीमारी से बचाव के लिए साफ-सफाई जरूरी है। साफ- सफाई न होने से बीमारियां फैलती हैं। स्वास्थ्य शिविर में एएनएम सुधा सिंह ने सहयोग किया। प्रबंधक सुशील मिश्रा ने अमर उजाला के अभियान की सराहना की। इस अवसर पर प्रधानाचार्य प्रवीन त्रिपाठी, पंकजेश दूबे, विनोद सिंह, मोहित सिंह, धीरेंद्र प्रताप सिंह, प्रमोद श्रीवास्तव , वंदना त्रिपाठी, अलका सिंह, ममता तिवारी, प्रियंका आदि मौजूद रहीं।