फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराजिता: टेंपो में अकेले हैं तो नंबर प्लेट की फोटो घरवालों को भेजें

विज्ञापन
अमर उजाला द्वारा कुंडा के भगवत प्रसाद इंटर कालेज में आयोजित पुलिस की पाठशाला में जुटी छात्राएं। - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
छात्राएं अपने अंदर का डर खत्म करें। चुप रहने से सामने वाले का हौसला बढ़ता है। घर पर अकेले होने पर फेरी वाले या फिर अनजान लोगों को घर में किसी के न होने की जानकारी न दें। किसी भी टेंपो, रिक्शे में अकेले बैठना है तो उसकी फोटो नंबर प्लेट सहित खींचकर घरवालों को भेज दें। इससे किसी भी अराजकतत्व की हिम्मत गलत कार्य करने की नहीं पड़ेगी।
विज्ञापन

कुंडा के बिहार रोड तिलौरी स्थित भगवत प्रसाद स्मारक इंटर कालेज में अमर उजाला अपराजिता अभियान के तहत आयोजित पुलिस की पाठशाला में सीओ राधेश्याम ने छात्राओं को आत्मरक्षा के बारे में बताया। किसी के भी अश्लील फब्ती कसने और अश्लील हरकत का विरोध करें। 1090 पर शिकायत करें।
महिला पुलिस आपके घर पर सादी वर्दी में जाएगी और बिना आपकी पहचान जाहिर किए मुकदमा भी दर्ज करके कार्रवाई करेगी। बताया कि घर पर फेरी वाले भी आते हैं। महिलाएं और छात्राएं अक्सर कह देती हैं कि घर पर कोई नहीं है। ऐसे में यह लोग घर में घुसने का प्रयास करते हैं। उन्हें इस तरह का मौका न दें।
विज्ञापन

ऐसे मौकों पर उनसे बात न करें या फिर उन्हें बाद में आने के लिए ही कहें। अगर थोड़ा भी दबाव बनाता है तो तुरंत शोर मचाएं। यह ऐसा हथियार है जो हमेशा आपके पास है। शोर मचाने पर लोग इकट्ठे होंगे और पुलिस को सूचना भी मिलेगी। कहा कि यदि कोई कहीं भी जबरदस्ती करने का प्रयास करता है तो उस पर हमला करें। आत्मरक्षा के लिए किया गया हमला अपराध नहीं होता।
इसका जिक्र आईपीसी की धारा 96 में है। कालेज के प्रिंसिपल मनोज कुमार गुप्ता ने अमर उजाला की पहल को सराहनीय बताते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में मनोज सिंह, विजय करन यादव, शिवेश पांडेय, शिव प्रताप, सुनील कुमार यादव, अनिल कुमार आदि शिक्षक भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें