फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराजिता :दांत मजबूत तो दूर भागेगी बीमारी

विज्ञापन
लूर्द चिल्ड्रेन स्कूल में अपराजिता के बैनर तले आयोजित स्वास्थ्य शिविर में बच्चों को स्वास्थ्य क - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
बीमारी से बचने के लिए दांतों की मजबूती जरूरी है। दांत मजबूत तभी हो सकते हैं जब नियमित मंजन किया जाए, उन्हें स्वच्छ रखा जाए। दांत ठीक रहेंगे तो शरीर स्वस्थ्य रहेगा। अमर उजाला के अभियान अपराजिता :100 मिलियन स्माइल के तहत नगर के लूर्द मेरी जूनियर हाईस्कूल में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में डॉक्टर अवंतिका पांडेय ने छात्र-छात्राओं के दांतों की जांच करने के साथ यह टिप्स दिए।
विज्ञापन

दांतों की सड़न और मसूड़ों की बीमारियों को रोकने के उपाय के बारे में जानकारी दी। डॉ. अवंतिका पांडे ने बताया कि ब्रश करते समय ध्यान रखें कि ब्रश नाजुक हो। ब्रश मुंह में 45 डिग्री के के एंगल पर राउंड अप एंड डाउन घुमाएं। ब्रश लगभग 3 मिनट तक करना चाहिए। कार्बोहाइड्रेट युक्त पेय पदार्थ दातों की इनेमल को गलाने का काम करते हैं।
रोजाना दांतों की सफाई से खाद्य अवशेषों को हटाया जा सकता है। इस मौके पर प्रिंसिपल मिसेज चंदो डिसूजा, शिक्षक शशि सिंह, एडवर्ड डिसूजा, पूजा, अनमिका, शालनी, अभ्या, अंजूम, महक, अनुराधा, रिया आदि छात्राएं मौजूद रहीं।

लूर्द चिल्ड्रेन स्कूल में अपराजिता के बैनर तले आयोजित स्वास्थ्य शिविर में बच्चों का इलाज करतीं ?- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें