फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराजिता : खो-खो में छात्राओं ने मारी बाजी

विज्ञापन
प्रभात एकेडमी में अमर उजाला के अभियान अपराजिता के तहत आयोजित खेलकूद में विजेता हुए पुरस्कृत छात? - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
अमर उजाला के अभियान अपराजिता : 100 मिलियन स्माइल के तहत रविवार को प्रभात एकेडमी में खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की गई। दौड़ में और खो-खो में बाजी मारी। विजेताओं को प्रबंधक प्रभात शर्मा ने पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

शहर स्थित प्रभात एकेडमी में खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रबंधक प्रभात शर्मा ने किया। उन्होंने हरी झंडी दिखाकर 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता शुरू कराई। बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें कक्षा 9 की प्राची, गौरी, प्रज्ञा, आस्था, मुस्कान, मोहक, साक्षी सहित छात्राओं ने भाग लिया।
पहले राउंड में कक्षा 9 की छात्राओं ने कक्षा 10 छात्राओं को परास्त किया। बाद के दो राउंड में कक्षा 10 की छात्राएं भारी रहीं। उन्हें विजेता घोषित किया गया। प्रबंधक प्रभात शर्मा ने कहा कि खेल से शारीरिक व मानसिक विकास होता है। इससे बच्चों में प्रतिस्पर्धा की भावना जागृत होती है। ऐसे प्रतियोगिताएं कालेजों में होनी चाहिए, ताकि बच्चों का सर्वांगीण विकास हो सके। उन्होंने अमर उजाला के अभियान की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें