सदर क्षेत्र के सगरा स्थित नेशनल पब्लिक स्कूल में अपराजिता के बैनर तले आयोजित कार्यक्रम में हैदर?
- फोटो : PRATAPGARH
अमर उजाला के अभियान अपराजिता : 100 मिलियन स्माइल के तहत मंगलवार को स्कूलों में महिला सुरक्षा को लेकर गोष्ठी का आयोजन हुआ। इस दौरान छात्राओं एवं बाहर कामकाज करने वाली महिलाओं की सुरक्षा पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि अपराध से डरे नहीं, इसके खिलाफ मुखर हों। वहीं छात्र-छात्राओं ने मृत महिला पशु डाक्टर को कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि दी। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
शहर के नेशनल पब्लिक स्कूल में आयोजित गोष्ठी में पूजा शुक्ला ने कहा कि महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराध पर अंकुश लगाने की जरूरत है। महिलाओं को अपराध सहन करने व डरने की जरूरत नहीं है, बल्कि इसके खिलाफ मुखर होने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि हैदराबाद की घटना मानवता को शर्मसार कर देने वाली है। महिला सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम होने चाहिए, ताकि भयमुक्त वातावरण बन सके।
इस दौरान छात्र-छात्राओं ने हैवानियत की शिकार डाक्टर को कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसी तरह आत्रेय एकेडमी में भी श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। महिला सुरक्षा पर जोर दिया गया। वहीं हैदराबाद केस मेें दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई। इस अवसर पर प्रधानाचार्य ललित शर्मा, प्रबंधक संदीप श्रीवास्तव, शिक्षक रीता, रीतू, आरफा, ज्योत्सना, निशाल, संजीव ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की।
सदर क्षेत्र के फुलवरिया स्थित आत्रेय एकेडमी में अपराजिता के बैनर तले आयोजित कार्यक्रम में हैदरा- फोटो : PRATAPGARH