फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दौड़ मे अनुराधारानी व मानषी, ऊंची कूद में शाहरुख ने मारी बाजी

विज्ञापन
जीआईसी में जनपदीय खेलकूद प्रतियोगिता के उद्घाटन पर सरस्वती वंदना करती छात्राएं। - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
राजकीय इंटर कालेज में सोमवार को दो दिवसीय जिला खेल प्रतियोगिता का सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच आगाज हुआ। पहले दिन 100 मीटर दौड़ बालिका सीनियर वर्ग में कालूराम इंटर कालेज की अनुराधारानी गुप्ता व 400 मीटर सब जूनियर वर्ग मेें तुलसी इंटर कालेज कुंडा की मानषी मिश्रा अव्वल रहीं। वहीं ऊंची कूद बालक वर्ग सीनियर में इंटर कालेज गड़वारा के मो. शाहरुख ने बाजी मारी। विजेता खिलाडिय़ों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि डीएम मार्कण्डेय शाही को बच्चों ने मार्च पास्ट कर सलामी दी। बालिकाओं ने स्वागत गीत के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम की रंगारंग प्रस्तुति की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी मार्कण्डेय शाही ने कहा कि खेल के माध्यम से स्वस्थ्य समाज की स्थापना की जा सकती है। छात्रों के सर्वांगीण विकास में खेल सहायक है।
डीआईओएस एसके सिंह ने कहा कि खेल से बच्चों मेें प्रतिस्पर्धा की भावना जागृत होती है। विद्यालयों में खेल प्रतियोगिताएं समय-समय पर होनी चाहिए। कार्यक्रम के संयोजक जीआईसी प्रधानाचार्य राजकुमार सिंह ने सभी के प्रति आभार प्रकट किया। संचालन रामशिरोमणि सिंह ने किया। इस अवर पर डा. राजकुमार पांडेय, त्रिलोचन सिंह, रमेा चंद्र सिंह, सुनील कुमार शुक्ल आदि मौजूद रहे।

जीआईसी में जनपदीय खेलकूद प्रतियोगिता के उद्घाटन पर मार्च पास्ट करते छात्र छात्राएं।- फोटो : PRATAPGARH

जीआईसी में जनपदीय खेलकूद प्रतियोगिता में 100 मीटर दौड़ में प्रतिभाग करते खिलाड़ी।- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें